अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने पत्रकाराें काे दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 03 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने पत्रकाराें काे बधाई दी है।साेशल मीडिया पर पाेस्ट किया। पाेस्ट के साथ उन्हाेंने पत्रकाराें काे शुभकामनाएं देने वाली एक तस्वीर भी साझा की है।

पेास्ट करते हुए उन्हाेंने लिखा है-अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।

लोकतंत्र की मजबूती में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपकी कलम सच्चाई, पारदर्शिता और जनहित की आवाज बनकर समाज को जागरूक करती रहे, साथ ही आपकी जनहित के प्रति सदैव प्रतिबद्धता बनी रहे, इसी विश्वास के साथ आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story