गणेश गोदियाल बने कांग्रेस के उत्तराखंड अध्यक्ष
Jul 23, 2021, 00:20 IST
नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को गणेश गोदियाल को उत्तराखंड इकाई का नया प्रमुख नियुक्त किया। प्रीतम सिंह को विधायक दल का नेता बनाया गया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अगले साल होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख होंगे।
जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलक राजबिहार और रंजीत रावत को भी कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पूर्व मंत्री नवप्रभात को मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व प्रमुख किशोर उपाध्याय को समन्वय समिति का अध्यक्ष और प्रकाश जोशी को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रचार समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश होंगे।
--आईएएनएस
एसजीके
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।