केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी का निधन

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी का निधन
इंदौर/भोपाल। केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत की पुत्री योगिता सोलंकी का इंदौर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। योगिता के निधन पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने शोक व्यक्त किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी योगिता का इंदौर के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की सुपुत्री योगिता सोलंकी जी के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतृप्त परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें।

--आईएएनएस

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story