कोलकाता में दुबई के बुर्ज खलीफा में स्थापित हुईं मां दुर्गा, मां के जयकारे से गूँज उठा बंगाल

burj khlifa

कोलकाता/वाराणसी। इस समय पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम है। खासकर पश्चिम बंगाल में इस पर्व पर एक अलग उत्साह और उमंग देखने को मिलता है. क्योंकि यहां की दुर्गा पूजा सबसे खास मानी जाती है। यहां की दुर्गा पूजा के दौरान विशेष थीम पर आधारित पंडाल आकर्षक के केंद्र होते हैं और उनके चर्चे देश ही नहीं विदेश में भी होते हैं।

 

इस बार भी यहां के पंडालों को भव्य तरीके से सजाया गया है। पंडाल आयोजकों ने शरणार्थियों का पलायन, लॉकडाउन, एनआरसी और भारत विभाजन, किसान आंदोलन ऐसे कई मुद्दों को आधार बनाकर अपने पंडालों और मूर्तियों को भव्यता से तैयार किया है।  इसके अलावा लेक टाउन में बना दुर्गा पूजा पंडाल दुबई के बुर्ज खलीफा टॉवर की तर्ज पर बनाया गया है जो इस बार सबसे बड़ा दुर्गापूजा का आकर्षण है।  इस पंडाल का चर्चा भारत से ज़्यादा दुबई में हो रहा है।

 

इसके अलावा इस बार आप बंगाल की दुर्गा पूजा में आस्था के साथ राजनितिक रंगों से सजे पंडाल की झलक देख सकते है। आइये आज LIVE VNS आपको कोलकाता के कुछ ऐसे ही खास पंडालों की तस्वीरों के माध्यम से दर्शन करवाता है।    

 

शरणार्थियों का पलायन 
 

दक्षिण कोलकाता के नाकतला उदयन संघ ने ट्रेन से शरणार्थियों के पलायन पर आधारित दुर्गा पूजा पंडाल का थीम बनाया है, जिसमें देश के विभाजन के समय शरणार्थियों की पीड़ा दर्शाने के लिए पकिस्तान से उन्हें लेकर आने वाली ट्रेन बनाई गयी है।   
 

naktla
 

प्रवासी महिला के रूप में आएंगी मां
 

बारिशा क्लब के पूजा पंडाल में इस बार शरणार्थियों एवं महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों के दर्द को बयां करती हुई मूर्तियां स्थापित की गई हैं, जो इनके दुखों को सजीव करती नजर आ रही हैं।इस पूजा का थीम है भागेर मां यानी एक ऐसी मां जो विभाजित हैं। इस थीम में देवी दुर्गा को एक श्रमिक वर्ग की प्रवासी महिला के रूप में प्रदर्शित किया गया है, जो अपने बच्चों को महामारी के दौरान अपने साथ ले जा रही हैं। इस थीम में शरणार्थी संकट और विभाजन के बाद की पीड़ा के साथ-साथ लाखों लोगों द्वारा झेला गया दर्द बयां किया गया है, जो आजादी के दौरान हिंसा के बीच अपने पुश्तैनी घरों को छोड़ आए थे।

bhager maa



लॉकडाउन के शुरुआती दौर और श्रमिकों का पलायन 
 

मुंदीयाली क्लब में लॉकडाउन के शुरुआती दौर में श्रमिकों के पलायन के दृश्य पर आधरित पूजा पंडाल बनाया गया है। जिसमें थीम के माध्यम से उस दौरान का दृश्य दिखाया गया है, जब श्रमिक महानगरों को छोड़कर अपने घर की ओर आ रहे थे। इस पंडाल में डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मी, मीडियाकर्मी इन सभी कोरोना वारियर्स को भी दिखाया गया है, कि उस दौरान कैसे इन लोगों ने अपनी सेवाएं लोगों को दी। इस पंडाल साथ में यह सोच दर्शायी है कि मां दुर्गा जल्द ही देश को कोरोना से मुक्त करें। मां की प्रतिमा इस पंडाल को बनाने में 12 लाख का बजट लगा है और यह करीब डेढ़ महीने में बनकर तैयार हुआ है। 

playan

दुबई का बुर्ज खलीफा

कोलकाता में सॉल्ट लेक सिटी के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में दुर्गा पूजा का एक पंडाल दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर बनाया गया है। जिसकी चर्चा पूरे देश में है। यह पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह 45 फीट ऊंचा है जो 6000 एक्रेलिक शीट की मदद से तैयार किया गया है। इसमें इस तरह लाइटिंग की गयी है, जिससे यह काफी शानदार दिख रहा है। 

bujr khilfa


श्रद्धांजलि


साउथ कोलकाता के त्रिधारा में इस बार पूजा पंडाल की थीम श्रद्धांजलि पर आधारित है। इस पंडाल के माध्यम से पिछले डेढ़ साल में कोरोना के दौरान जाने-माने लेखकों, कवियों, छायाकारों, पत्रकारों, अभिनेताओं, संगीतकारों, राजनेताओं और जिन लोगों ने अपने अपनों को खोया है, उन सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह दुर्गा पूजा पंडाल समर्पित है। कलाकार बापी दास अपने कारीगरों की टीम के साथ इस विचार को अपनी रचनाओं के माध्यम से चित्रित करने का प्रयास इस पंडाल के माध्यम से किया हैं। इस पंडाल का बजट 10 लाख है। 

shrdahanjali

 

गांव की झलकियां 
 

उत्तर हावड़ा के बांधाघाट इलाके में बाजलपाड़ा रेसिडेंस ग्रुप ने इस वर्ष दर्गा पूजा पंडाल के माध्यम से गांव की झलकियां दिखाने की कोशिश की है। पूजा कमेटी के सदस्य ने बताया कि शहर में रहने वाले खासकर आज की युवा पीढ़ी गांव की जीवनशैली से बिल्कुल अनजान है, इसलिए पंडाल के माध्यम से गांव की झलकियों को दिखाने की कोशिश की गई है। मां की प्रतिमा मुर्तिकार विश्वनाथ पाल ने बनाया है। पंडाल का बजट साढ़े चार लाख रुपये है।

gawan

देखें तस्वीरें 

maa

maa

burj khlifapndal

pndalamaa

maa

maamaa

maa

maa

maa

maa

maa

maa

maa

maa

maa

pandal

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story