हज 2022 तैयारियों को लेकर हज हाउस में बैठक, 20 हजार से अधिक लोग कर चुके अभी तक आवेदन

हज 2022 तैयारियों को लेकर हज हाउस में बैठक, 20 हजार से अधिक लोग कर चुके अभी तक आवेदन हज 2022 तैयारियों को लेकर हज हाउस में बैठक, 20 हजार से अधिक लोग कर चुके अभी तक आवेदननई दिल्ली, 25 नवम्बर, (आईएएनएस)। हज 2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में हज कमेटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरुवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की हज हाउस, मुंबई में बैठक हुई।

बैठक के दौरान बताया गया कि, अभी तक 20 हजार से अधिक लोगों ने हज 2022 के लिए आवेदन किया है। जिसमें 100 से अधिक महिलाओं ने बिना मेहरम के लिए आवेदन किया है। जबकि बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के लगभग 3000 से अधिक महिलाओं ने हज 2020-2021 के लिए आवेदन किया था।

दरअसल हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 नवम्बर से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 रखी गई है।

बिना मेहरम हज यात्रा के लिए जिन महिलाओं ने हज 2020 और 2021 के लिए आवेदन किये थे, वह आवेदन हज 2022 के लिए भी मान्य रहेंगे, बिना मेहरम के हज पर जाने वाली सभी महिलाओं को बिना लॉटरी के हज पर जाने की व्यवस्था की गई है।

वहीं हज 2022 के लिए आवेदन, ऑनलाइन और हज मोबाइल ऐप के जरिये किये जा रहे हैं।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बैठक में कहा है कि, पिछले 7 वर्षों में भारतीय हज यात्रा व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधारों, सुविधाओं ने संपूर्ण हज प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया है। हज सब्सिडी खत्म करने, बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के मुस्लिम महिलाओं के हज यात्रा पर लगी बंदिश खत्म करने, संपूर्ण हज प्रक्रिया को सौ फीसदी डिजिटल करने आदि जैसे सुधारों से इज ऑफ डूइंग हज को बल भी मिला है।

भारत की हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया 100 फीसदी डिजिटल होगी। इंडोनेशिया के बाद सर्वाधिक हज यात्री भारत से जाते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि, हज यात्रा के इच्छुक लोगों की चयन प्रक्रिया कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लिए जाने और भारत और सऊदी अरब की सरकारों द्वारा हज 2022 के समय तय किये जाने वाले कोरोना प्रोटोकॉल, दिशानिर्देशों को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है।

दरअसल इस बार हज 2022 के लिए 21 की जगह 10 इम्बार्केशन पॉइंट्स तय किये गए हैं जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, दिल्ली, गौहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर शामिल हैं।

--आईएएनएस

एमएसके/एएनएम

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story