फ्लाइट में किन सीटों पर नहीं देना होगा अब Extra Charge? टिकट बुक करने जा रही हैं तो डिटेल में समझे पूरा नियम

WhatsApp Channel Join Now

फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अब आपको अपनी पसंदीदा सीट के लिए एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा। सरकार ने एयरलाइन के लिए यह नया नियम जारी किया है, जिसमें 60 प्रतिशत सीटों के लिए अब एक्सट्रा चार्ज लेने पर रोक लगेगी। आम लोगों के लिए आज भी फ्लाइट से सफर करना सस्ता नहीं है, क्योंकि एक सीट के लिए ही उन्हें 5000 रुपये से 6000 रुपये तक देने पड़ते हैं। बिजनेस ट्रिप हो, फैमिली वेकेशन या अचानक किसी जरूरी काम से सफर करना हो, तो लोग अब ट्रेन के साथ-साथ फ्लाइट से भी सफर करने की इच्छा रखते हैं, लेकिन पैसे ज्यादा होने की वजह से वह प्लान कैंसिल कर देते हैं। इतना ही नहीं जब किसी यात्री को मजबूरी में फ्लाइट से सफर भी करना पड़ता है, तो उसे सीट सिलेक्शन के लिए अलग से चार्ज भी भरना पड़ता है, यानी अपनी पसंदीदा सीट के लिए आपको अलग से पैसे भरने होंगे, जो अन्य सीटों के मुकाबले ज्यादा होंगे। इसी नियम को खत्म करने के लिए सरकार ने एयरलाइन के लिए नए रूल जारी किए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

airline seat selection rules

केंद्र की तरफ से एयरलाइंस पर क्या नियम लाए गए?

अब आपको फ्लाइट से यात्रा करने के दौरान हर सीट के लिए एक्सट्रा चार्ज नहीं भरना होगा। 60 प्रतिशत सीटों को अब आप टिकट प्राइस के हिसाब से बुक कर पाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ से साफ कहा गया है कि एयरलाइंस यात्रियों को सीट चुनने के नाम पर मनमाना पैसे नहीं लेगी।
आप फ्लाइट में सफर करने जा रही हैं और आपका पूरा परिवार साथ है, तो आपको अलग-अलग सीट पर बैठने की भी जरूरत नहीं है। नियम के अनुसार एयरलाइनइस बात का ध्यान देगी कि एक साथ ग्रुप में दोस्तो या परिवार के साथ यात्रा कर रही यात्रियों की सीटें एक साथ हो। एयरलाइन यह भी कोशिश करें कि वह अगल-बगल में बैठ सके, उन्हें दूर सीटें न दी जाए।

यात्री फ्लाइट में खेल से जुड़े सामान ले जा रहे हैं, तो एयरलाइंस को इस तरह के स्पोर्ट्स इक्विपमेंट या फिर कोई वाद्य यंत्र जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट लेकर जा रहा है, तो इसके लिए साफ नियम बनाएं। जिससे किसी भी यात्री को सामान लेकर जाने से पहले पता हो कि क्या लेकर जा सकते हैं और क्या नहीं।
पालतू जानवर भी आपके साथ यात्रा कर रहे हैं, तो एयरलाइन को इसके लिए भी नियम स्पष्ट करना होगा और यात्रियों को बताना होगा, ताकि बाद में उन्हें परेशानी न हो।
इसके साथ ही यात्रियों को किसी भी नियम के बारे में बताने के लिए या उनके हक को समझाने के लिए हक साफ-साफ लिखने होंगे।
एयरलाइन की तरफ से अगर फ्लाइट में कोई भी बदलाव किया जा रहा है, जैसे फ्लाइट लेट हो या कैंसिल हो तो यात्रियों के अधिकारों का सख्ती से पालन करना होगा।
फ्लाइट से जुड़े नियम से अगर आप अपडेट रहेंगी, तो आपका सफर आसान हो जाएगा। 

हवाई सफर करने वालों के लिए राहत, अब प्लेन में सीट चुनने के लिए नहीं देने  होंगे पैसे! सरकार ने बदले नियम | Flight ticket new rules 60 percent seats  free dgca guidelines
फ्लाइट के बदले नियम से यात्रियों को क्या फायदा होगा?

पहले टिकट बुक करते समय सीट चुनने पर 200 से 300 रुपये तक extra देने पड़ते थे, लेकिन अब केवल टिकट का प्राइस देना होगा, लेकिन पसंदीदा सीट के लिए अलग से चार्ज देने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही पहले यात्रियों को साथ बैठने के लिए सीट मिलना मुश्कल होता था। सीटों का प्राईस ज्यादा होने की वजह से यात्री अलग-अलग जगह पर अपनी सीट बुक करते थे, लेकिन अब एक ही परिवार के यात्री एक साथ बैठकर यात्रा कर सकेंगे। जो लोग पहले फ्लाइट से सफर करना कैंसिल करते थे महंगे चार्ज की वजह से अब ऐसा नहीं करना होगा। टिकट बुक करने का सही तरीका आपको पता होगा, तो आपको एक्सट्रा चार्ज नहीं भरना होगा। 


 

Share this story