भारतीय पासपोर्ट के अलग-अलग रंगों में से कौन सा है सबसे ज्यादा शक्तिशाली, जानें

पासपोर्ट किसी भी देश की यात्रा के लिए जरूरी होता है। यह सरकार द्वारा जारी किया गया एक ऐसा आधिकारिक यात्रा दस्तावेज होता है, जिसके बिना आप विदेश यात्रा नहीं कर सकते। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए आपके पास पासपोर्ट का होना जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पासपोर्ट कई रंगों का होता है। हर रंग के पासपोर्ट का अलग यूज होता है। अलग-अलग रंग के पासपोर्ट की अलग-अलग अहमियत है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय पासपोर्ट के अलग-अलग रंगों और उनमें कौन से रंग का पासपोर्ट सबसे ज्यादा शक्तिशाली होता है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
भारत में कुल कितने रंग के पासपोर्ट हैं?
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि भारत में कुल 3 रंग के पासपोर्ट होते हैं। इन सभी पासपोर्ट का प्रयोग अलग-अलग से होता है।
नीले रंग का पासपोर्ट (Blue Passport)
सफेद रंग का पासपोर्ट (White Passport)
मरून रंग का पासपोर्ट ( Maroon Passport)
भारत में किस रंग का पासपोर्ट सबसे ज्यादा शक्तिशाली?
नीला (Blue Passport)- यह पासपोर्ट आम लोगों के लिए होता है। इसलिए इससे आप समझ सकते हैं कि यह अन्य रंग के पासपोर्ट के मुकाबले इतना शक्तिशाली नहीं होता। भारत में में आम लोग जो विदेश जा रहे हैं, उन्हें इस रंग का पासपोर्ट मिलता है।
सफेद (White Passport)- इस रंग का पासपोर्ट आम लोगों को नहीं मिल सकता। यह शक्तिशाली होता है, लेकिन इसे सबसे ज्यादा शक्तिशाली नहीं माना जा सकता। इस रंग का पासपोर्ट तब मिलता है,जब कोई सरकारी नौकरी पर होता है या सरकारी काम से विदेश जाता है।
मरून ( Maroon Passport )- यह देश का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट माना जाता है। इसे भारत के सीनियर सरकारी अधिकारियों को दिया जाता है। IAS और IPS रैंक के अधिकारियों को इस तरह का पासपोर्ट मिलता है। इस पासपोर्ट वाले लोगों को विदेश में किसी भी तरह की सुविधा आसानी से मिल जाती है। इसलिए यह तीनों रंग के पासपोर्ट में सबसे ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है। ध्यान रखें किपासपोर्ट के लिए जरूरी दस्तावेजजमा कराए बिना आप विदेश नहीं जा सकते।