दिसंबर में कहां देखने को मिलेगी बर्फ, स्नोफॉल लवर्स एक बार देख लें यह आर्टिकल

n
WhatsApp Channel Join Now

भारत में कुछ खास जगहों पर ही बर्फ गिरती है। इसलिए लोगों के लिए बर्फ देखना एक बहुत बड़ी बात होती है। लगभग हर कोई चाहता है कि वह जीवन में एक बार तो जरूर बर्फ गिरते हुए देखे। इसलिए लोग सर्दियां आते ही ऐसी जगहों की तलाश करने लगते हैं, जहां उन्हें बर्फ देखने को मिल जाए। अगर आप दिसंबर में किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां आपको बर्फ देखने का मौका मिले, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप दिसंबर में बर्फ गिरते हुए देख पाएंगे।

n
बिनसर

उत्तराखंड का बिनसर सर्दियों के महीनों के दौरान स्वर्ग की तरह लगने लगता है। क्योंकि यहां आप लाइव बर्फ गिरते हुए देखने के साथ-साथ सड़कों और घरों पर भी सफेद बर्फ की चादर देख पाएंगे। दिसंबर और जनवरी के महीनों में यहां बहुत ज्यादा बर्फ गिरती है। अगर आप यहां 3 से 4 दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप मौसम विभाग की जानकारी देखने के बाद यहां जाएं, ताकि आप बर्फ गिरते हुए देख पाएं।यहदेश की बेस्ट रोमांटिक जगहमें से एक है।

n

पटनीटॉप

यह जम्मू कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। लोकप्रिय स्थलों के अलावा दिसंबर में आप घूमने के लिए पटनीटॉप जा सकते हैं। यहां सर्दियां शुरू होते ही मौसम बहुत ज्यादा ठंडा हो जाता है। दिसंबर में आप यहां बर्फ गिरते हुए देखने के साथ-साथ खूबसूरत बर्फ की चादर चारों तरफ फैली हुई देख पाएंगे। ह खूबसूरत जगह उधमपुर जिले में उधमपुर शहर के पास स्थित है। यहां का शानदार नजारा हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है।

n

तवांग

कई लोगों को लगता है कि भारत में वह बर्फ केवल हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड में ही देख पाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। यह अरुणाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन होने के साथ-साथ सुंदर बर्फ के नजारों के लिए भी जाना जाता है। तवांग पूर्वोत्तर भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। सर्दियों के दौरान यहां कई लोग सिर्फ बर्फ से खेलने के लिए आते हैं।

n

मनाली

अगर आप बहुत ज्यादा बर्फ देखना चाहते हैं, तो आपको दिसंबर की आखिरी में मनाली की ऊंचाइयों पर जाना होगा। यहां आपको सफेद पहाड़ देखने को मिलेंगी। दिसंबर में के आखिरी और जनवरी की शुरुआत में आपको यहां बहुत ज्यादा बर्फ देखने को मिल जाएगी। लेकिन ध्यान रखें कि मौसम विभाग की जानकारी लेने के बाद भी यहां पहुंचे। क्योंकि कई बार यहां बर्फ लेट गिरती है। 

Share this story