अप्रैल में देखना चाहती हैं बर्फ का नजारा? अभी भी है मौका इन जगहों पर चले जाएं घूमने
बर्फ का नजारा अप्रैल में कहीं देखने को मिलेगा क्या? अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो इसका जवाब हां है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हाल ही में देश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी की वजह से एक बार फिर पर्यटक एक्टिव हो गए हैं और घूमने का प्लान बना रहे हैं। अप्रैल ऐसा महीना है, जिसमें हर साल लाखों लोग कहीं न कहीं घूमने जाते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि बच्चों का रिजल्ट भी आ जाता है और माता-पिता उन्हें कहीं घुमाने का प्लान करते हैं। कई पर्यटक ऐसे भी होंगे, जो अप्रैल में इसलिए घूमने जा रहे होंगे, क्योंकि मई-जून और जुलाई में गर्मी बहुत ज्यादा रहती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अप्रैल में बर्फ का नजारा देखने के लिए अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे।

सिक्किम
खूबसूरत वादियों में बसा सिक्किम एक बार फिर बर्फ की चादर से ढकने की वजह से खूबसूरत हो गया है। पिछले दिनों हुई ताजी बर्फबारी की वजह से पर्यटक खुश हो गए हैं। बर्फबारी ने पूरे राज्य के नजारों को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया है। इसमें नाथू ला पास, छांगू लेक और लाचुंग जैसे इलाके बर्फबारी की वजह से और भी ज्यादा आकर्षित हो गए हैं। स्नोफॉल के बीच फोटोशूट और एडवेंचर एक्टिविटीज का भी मजा उठाना चाहती हैं, तो आप भी यहां आ सकती हैं। बर्फबारी और ठंडे मौसम की वजह से अप्रैल में पर्यटक यहां जरूर आते हैं।

दार्जिलिंग
पिछले दिनों दार्जिलिंग में भी भारी बर्फबारी की वजह से पर्यटकों का घूमना सफल हो गया है। यहां संदकफू और फलूट में 10 फीट तक बर्फबारी हुई है। हालांकि, अचानक हुई बर्फबारी की वजह से पर्यटकों को परेशानी भी हुई, लेकिन यहां अप्रैल में घूमना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। अप्रैल में मौसम अच्छा रहता है और आपको यहां गर्मी भी नहीं लगने वाली। यहां की संस्कृति, लोकल फूड और लोगों की मेहमाननवाजी भी पर्यटकों का दिल जीत लेती है। आप यहां घूमने का प्लान कर सकती हैं।

पिथौरागढ़
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी पिछले दिनों बर्फबारी की वजह से नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत हो गया है। अगर आप भी इस बार कुछ अलग और खास अनुभव करना चाहते हैं, तो यहां की बर्फबारी देखने जा सकती हैं। इस जगह को छोटा कश्मीर भी कहा जाता है। एडवेंचर ट्रेकिंग और कंडाली उत्सव का नजारा देखने भी लोग जाते हैं। यहां आने वाले पर्यटक न सिर्फ इन नजारों का आनंद लेते हैं, बल्कि स्नोफॉल के बीच तस्वीरें भी करवाते हैं। यह घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

