वैली कैंपिंग करने का है मन? दोस्तों के साथ इन 3 जगहों का उठाएं लुत्फ

WhatsApp Channel Join Now

बरसात का मौसम शुरू होते ही कुछ महिलाएं अपने दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करना शुरू कर देती हैं। ऐसे में अगर आप भी ट्रिप प्लान करने का सोच रही हैं, तो डेस्टिनेशन को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो वैली कैंपिंग के लिए बहुत ही ज्यादा फेमस और परफेक्ट हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन खास जगहों के बारे में।

कैंपिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशंस

कैंपिंग का अपना ही अलग मजा है, खासकर कैंपिंग जब दोस्तों के साथ हो तो और मजा आता है। ऐसे में अगर आप भी वैली कैंपिंग का सोच रही हैं, तो कुछ परफेक्ट डेस्टिनेशन चुन सकती हैं। जैसे -

02 (39)

चितकुल वैली कैंपिंग

अगर आपको वैली कैंपिंग करना बहुत पसंद है और आप बरसात में वैली कैंपिंग करने का सोच रही हैं, तो कैंपिंग के लिए कहां जाएं इस बात को लेकर कन्फुज होने के बजाय आप चितकुल में कैंपिंग का आनंद उठा सकती हैं। यहां आप बास्पा नदी के किनारे बैठकर कुछ समय शांति के पल इंजॉय कर सकती हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली से बस की मदद से शिमला जा सकती हैं, उसके बाद प्राइवेट कैब या टैक्सी कर यहां तक पहुंच सकती हैं।

अरु वैली कैंपिंग

चितकुल के अलावा आप अरु वैली भी कैंपिंग के लिए जा सकती हैं। यह जगह पहलगाम से कुछ ही दुरी पर है, जहां जाते ही आपको खूबसूरत और शांत अरु वैली का नजारा देखने को मिलेगा। अरु वैली के पास लिद्दर नदी बहती है। इस नदी के किनारे आप कैंपिंग कर सकती हैं। यह जगह दोस्तों के अलावा फॅमिली ट्रिप के लिए भी परफेक्ट हो सकती है। यहां तक पहुंचने के लिए आप पहलगाम से शेयरिंग कैब या प्राइवेट टैक्सी बुक कर सकती हैं।

021
संधन वैली कैंपिंग 

यही नहीं अगर आप महाराष्ट्र की रहने वाली हैं, तो आपके लिए संधन वैली भी परफेक्ट रहेगी, जहां जाकर आप अपने दोस्तों के साथ कैंपिंग कर कुछ दिन शांति के पल एन्जॉय कर सकती हैं। यह जगह महाराष्ट्र के अहमदनगर में भंडार्दरा के पास मौजूद है, जहां आपको हर मौसम में भीड़ देखने को मिल जाएगी। यहां दूर-दूर से टूरिस्ट वैली कैंपिंग के लिए आते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आप मुंबई से ट्रैन लेकर कसारा और कसारा से सामराड गांव तक प्राइवेट कैब या शेयरिंग टैक्सी से जा सकती हैं।

Share this story