छुट्टियों में घूम आएं भारत का ये अनोखा गांव, जहां दुकानों पर नहीं बैठते दुकानदार

WhatsApp Channel Join Now

आज के समय में जब धोखाधड़ी, चोरी और फरेब आम बात बन गई है और लोग पड़ोसियों पर भी भरोसा नहीं कर पाते, वहीं भारत का एक छोटा सा गांव अपनी ईमानदारी और भरोसे की वजह से सबका दिल जीत रहा है। इस गांव की सबसे खास बात यह है कि यहां दुकानों पर न तो कोई दुकानदार बैठता है और न ही किसी तरह के ताले लगे होते हैं। लोग अपनी जरूरत का सामान खुद चुनते हैं और जितनी कीमत का सामान लिया होता है, उतने पैसे वहीं रख देते हैं। इस अनोखे गांव में चोरी या धोखाधड़ी जैसी घटनाएं कभी नहीं होती। आइए जानते हैं इस गांव के बारे में, जहां आप छुट्टियों में घूमने जा सकते हैं।

Eco-Tourism at Khonoma A Must-Visit in Kohima | Incredible India

नागालैंड का खोनोमा गांव है अनोखा

भारत के नागालैंड राज्य में स्थित खोनोमा गांव अपने अद्भुत भरोसे और ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध है। यहां दुकानों में कोई दुकानदार नहीं होता और लोग सामान खुद लेते हैं और पैसे उसी जगह पर रखते हैं। खोनोमा गांव में यह कोई हालिया परंपरा नहीं है, बल्कि सालों से गांव वाले इसी भरोसे और ईमानदारी के साथ जीवन जी रहे हैं।

गांव वालों का मानना है कि ईमानदारी और दूसरों के अधिकार का सम्मान इंसान की असली पहचान है। इसी विचारधारा के कारण यहां आज तक कोई चोरी या अपराध की घटना दर्ज नहीं हुई। गांव के बच्चे भी इसी सिद्धांत को सिखकर बड़े होते हैं, जिससे खोनोमा में विश्वास और ईमानदारी का माहौल हमेशा बना रहता है।

Khonoma Village: India's First Green Village and a Model of Eco-Tourism

भारत का पहला ग्रीन विलेज भी है खोनोमा

खोनोमा सिर्फ ईमानदारी के लिए ही नहीं बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी मशहूर है। यह भारत का पहला ग्रीन विलेज माना जाता है। यहां के लोग सफाई, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं। गांव वाले जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करते हैं, जिससे यह देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक शांत, सुरम्य और प्राकृतिक ट्रैवल डेस्टिनेशन बन गया है।

Fascinating Story of Nagaland's Khonoma Village That Shifted From Being a  Popular Hunting Spot to Becoming Asia's First Green Village

खोनोमा गांव कैसे पहुंचें?

अगर आप भी इस अनोखे गांव में घूमने का अनुभव लेना चाहते हैं, तो पहले नागालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंचना होगा। कोहिमा से खोनोमा गांव लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है।

सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट डिमापुर में है, जहां से आप टैक्सी या बस के जरिए आसानी से कोहिमा पहुंच सकते हैं। कोहिमा से खोनोमा गांव तक का रास्ता भी खूबसूरत और हरी-भरी पहाड़ियों से भरा है, जो आपकी यात्रा को और यादगार बना देता है।

खोनोमा गांव न केवल अपने अनोखे भरोसे और ईमानदारी के लिए बल्कि प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए भी छुट्टियों में घूमने के लिए एक परफेक्ट स्थान है।

Share this story