Varanasi 1 Day Tour Guide: घाट, गलियां, मंदिर…वाराणसी में एक दिन में क्या-क्या करें? ये रहा फुल टूर गाइड

WhatsApp Channel Join Now

भारत के सबसे प्राचीन और आध्यात्मिक शहरों में से एक वाराणसी अपनी आस्था और संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. यहां की सुबहें गंगा के घाटों पर मंत्रोच्चार और उगते सूरज के साथ शुरू होती हैं, तो शाम भव्य आरती और दीपों की रोशनी में जगमगाती नजर आती हैं. वाराणसी सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक अनुभव है. जहां हर गली, हर मंदिर और हर घाट अपनी एक अलग कहानी कहता है. यहां देखने और करने के लिए बहुत कुछ है, जिसे आपको जरूर एक्सपीरियंस करना चाहिए. लेकिन अगर आपके पास घूमने के लिए ज्यादा समय नहीं है तो चिंता की बात नहीं है.

इस आर्टिकल में हम आपको 1 दिन टूर की ऐसी प्लानिंग बताने जा रहे हैं, जिससे आप 24 घंटे में वाराणसी की हर एक जगह को अच्छे से एक्सप्लोर कर पाएंगे. यहां का लोकल खाना, घाटों पर बोट राइड और ऐतिहासिक जगहों की सैर, सब मिलकर आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे. चलिए जानते हैं वाराणसी 24 में घूमने का फुल टूर गाइड.

Weekend Trip In Varanasi:एक दिन में घूम सकते हैं बनारस की ये जगहें, बनाएं  वीकेंड पर प्लान - Weekend Trip Ideas Places To Visit Near Varanasi Know  Name And Locations - Amar

मंदिर दर्शन और गलियों की सैर
वाराणसी के मंदिर और पतली-पतली गलियां काफी मशहूर हैं. इनकी सैर और दर्शन करने के लिए आप सुबह 9 बजे निकल सकते हैं. सबसे पहले काशी विश्वसनाथ मंदिर के दर्शन कर लें. ये काशी का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर है. दर्शन करने के बाद आप वाराणसी की संकरी गलियों में घूम सकते हैं. जहां आप लोकल की लाइफस्टाइल और छोटे-छोटे मंदिर के साथ ही वहां के लोगों से कनेक्ट कर सकते हैं.

Temple Varanasi
दोहपर के लंच में एंजॉय करें स्ट्रीट फूड
दोपहर 12 बजे से आप निकल जाइए अपने लंच की तलाश में, जहां आपको बहुत सारे ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे. इस बहाने आप वाराणसी के स्ट्रीट फूड का जायका भी चख लेंगे. यहां दो आप कचौड़ी, सब्जी, जलेबी और लस्सी जरूर चखें. इसके बाद थोड़ा समय निकालकर सरनाथ जाएं, जहां भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था. यहां का शांत वातावरण और ऐतिहासिक महत्व आपकी ट्रिप को और खास बना देगा.

शॉपिंग और लोकल एक्सपीरियंस
3 से 4 बजे के समय में आप शॉपिंग कर सकते हैं. इसके लिए Godowlia Market और Vishwanath Gali को एक्सप्लोर कर सकते हैं. ये दोनों जगह ही शॉपिंग के लिए बेस्ट मानी जाती हैं. यहां से आप बनारसी साड़ियां, हैंडीक्राफ्ट और यादगार चीजें खरीद सकते हैं.

5. क्या विदेशी वाराणसी में गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं? पर्यटकों को  जानने योग्य सभी बातें - TripCosmos.co

शाम के गंगा आरती में हो शामिल
वाराणसी गए और गंगा आरती का अनुभव नहीं लिया तो ट्रिप बेकार ही साबित होगी. ऐसे में आपको जल्दी शॉपिंग खत्म करके 6 बजे तक दशाश्वमेध घाट पहुंचना होगा. जहां आप शाम को 6 बदे गंगा आरती का भव्य नजारा देख सकते हैं. यह नजारा इतना दिव्य होता है कि इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.

Varanasi:Evening Boat ride Tour with Aarati Ceremony and Dinner
डिनर और बोट राइड
गंगा आरती का भव्य नजारा देखने के बाद आप डिनर के लिए जा सकते हैं. इसके लिए आप घाट के पास वाले होटल या फिर रेस्टोरेंट को चुनें. जहां आपको मैन्यू में काफी कुछ मिल जाएगा और ये सब कुछ प्योर वेजिटेरियन होता है. डिनर के बाद अगर समय है तो नाइट बोट का एक्सपीरियंस ले सकते हैं. चाहें तो गंगा स्नान भी कर सकते हैं.

Share this story