Valentine’s Day : वैलेंटाइन डे पर पड़ रही छुट्टी, जयपुर वाले इन जगहों पर बिताएं रोमाटिंक पल

WhatsApp Channel Join Now

वैलेंटाइन डे अब सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एहसासों का त्योहार बन चुका है. यह दिन प्यार जताने का, रिश्तों को थोड़ा और समय देने का और रोज़मर्रा की भागदौड़ से निकलकर खास पलों को संजोने एक मौका होता है. ऐसे में वैलेंटाइन का दिन प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास होता है. इस दिन के कपल्स एक दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं, गिफ्ट देते हैं या फिर डिनर डेट प्लान करते हैं. वैसे तो अपने पार्टनर के प्रति रोज ही प्यार जताना चाहिए. लेकिन वैलेंटाइन डे वो मौका होता है, जब कपल्स एक दूसरे के साथ अपनी फीलिंग्स को शेयर करते हैं.इस बार तो इस प्यार वाले दिन पर वीकेंड पड़ रहा है, जो घूमने के लिए भी एक अच्छा मौका है. अगर आप जयपुर में रहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम आपको जयपुर के कुछ ऐसे रोमांटिक स्पॉट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप पार्टनर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं और एक दूसरे को और करीब आ सकते हैं.

Nahargarh Fort
नाहरगढ़ किले में देखें सनसेट का नजारा
अगर आप वैलेंटाइन डे पर अपनी पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो नाहरगढ़ किला बेस्ट रहेगा. यहां आपको एक रोमांटि व्यू प्वाइंट भी मिलता है, जहां जाकर आप एक साथ पूरे शहर का नजारा देख सकते हैं. खासतौर पर अगर आप सनसेट के समय जाते हैं तो माहौल और भी खुशनुमा होता है. कपल्स के लिए ये एक शांत और पिक्चर परफेक्ट जगहा है. किले की एंट्री के लिए 100 रुपये का टिकट है.

झील में तैरता एक रहस्यमयी महल: जलमहल - Tripoto

झीलों से घिरा जल महल
मन सागर झील के बीच तैरता यह वाटर पैलेस काफी शांत और सुंदर है. महल के आसपास झील के किनारे घूमना, पानी का रिफलेक्शन और हल्का मौसम, एक रोमांटिक माहौल बनाता है. सबसे खास बात ये है कि यहां एंट्री के लिए कोई टिकट नहीं लगता है. आप यहां कुछ पल सुकून के बिता सकते हैं.

City Palace

सिटी पैलेस भी है अच्छा ऑप्शन
जयपुर का सिटी पैलेस एक सेंटर ऑफ अट्रैक्शन से कम नहीं है. ये शाही महल बेहद खूबसूरत है और इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. महल के कॉर्टयार्ड, गलियारे और म्यूजियम को एक्सप्लोर करके आप इतिहास और कला के बारे में जान सकते हैं. साथ ही महल के अंदर घूमते हुए अपनी पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं.

Smriti Van | Jaipur - What to Expect | Timings | Tips - Trip Ideas by  MakeMyTrip

स्मृति वन में देखें नेचर
जयपुर का स्मृति वन (Kulish Smriti Van) झालाना डूंगरी के पास स्थित एक प्रमुख 108 एकड़ का Biodiversity Park है, जो नेचर लवर्स के लिए एक शांत और हरियाली से भरी हुई जगह है. इस पार्क की स्थापना साल 2007 में की गई थी. यहां आपको कई पेड़ -पौधे, पक्षियां और तितलियों का घर देखने को मिलता है. मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए ये जगह एक दम परफेक्ट है.

सिसोदिया रानी का बाग, जयपुर, भारत (प्रवेश शुल्क, समय, चित्र और स्थान) -  जयपुर पर्यटन 2025

सिसौदिया रानी बाग
यह बाग़ 18वीं सदी में रानी के लिए बनाया गया था और आज रोमांटिक वॉक, फूलों की खुशबू, पविलियन्स और फव्वारों की वजह से कपल्स के लिए एक परफेक्ट जगह है।.शाम के समय यहां का माहौल बेहद शांत और रोमांटिक हो जाता है. आप यहां अपने पार्टनर के साथ पिकनिक डेट प्लान कर सकते हैं. या फिर एक साथ बैठकर कुछ पल सुकून के बिता सकते हैं.

Share this story