Vaishno Devi Temple Travel: वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की जगहें, यहां ट्रिप का मजा हो जाएगा दोगुना

WhatsApp Channel Join Now

भारत में घूमने की जगहों की कमी नहीं है. एक तरफ जहां लोग बीच और पहाड़ी इलाकों को अपनी ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाते हैं वहीं कुछ धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद करते हैं. शिरडी, केदारनाथ, बद्रीनाथ और वैष्णो देवी समेत कई ऐसे चर्चित धार्मिक स्थल है जहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. वैष्णो देवी की बात करें तो यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ये मंदिर खूबसूरत पहाड़ों के बीच बना हुआ है और इसकी लोकेशन मन मोह लेने वाली है. वैसे क्या आप जानते हैं कि मंदिर के आसपास कई ऐसे टूरिस्ट लोकेशन हैं जिनकी नेचुरल ब्यूटी पलभर में दीवाना बना देती है.क्या आप भी वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा का प्लान बना रहे हैं. इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस मंदिर से 100 किलोमीटर के दायरे में है. जानें…

वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा 
देवी वैष्णो के मंदिर तक जाने के लिए कठिन यात्रा करनी पड़ती है. मां वैष्णो देवी का दरबार जम्मू-कश्मीर में मौजूद त्रिकूट पर्वत पर बनी एक गुफा में है. यहां पहुंचने के लिए 14 किलोमीटर की मुश्किल चढ़ाई तक करनी पड़ती है. दिल्ली से यहां पहुंचना अब आसान हो गया है क्योंकि कटरा तक के लिए ट्रेन की सुविधा शुरू कर दी गई है. पहले लोगों को जम्मू उतरना पड़ता था या फिर उधमपुर रेलवे स्टेशन तक की ट्रेन पकड़नी पड़ती थी. इसके बाद बस या पर्सनल कैब से कटरा पहुंचा जाता था. आज भी लोग इस रूट को यूज करते हैं लेकिन सीधे कटरा पहुंचने की बात ही अलग है.

वैष्णो देवी मंदिर के पास घूमने की जगहें

Gulmarg serenity escape

एडवेंचर लर्वस का स्पॉट पटनीटॉप
ये वैष्णो देवी मंदिर से सिर्फ 45 किलोमीटर दूर एक ब्यूटीफुल हिल स्टेशन है. इसे कई एडवेंचर एक्टिविटी जैसे स्कीइंग, ट्रेकिंग और पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत पसंद किया जाता है. इस लोकेशन पर भी कई मंदिर भी हैं, जिसमें पटनीटॉप मंदिर और महामाया मंदिर का नाम शामिल है. आप यहां पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं जिसमें आप घाटियों के ऊपर उड़ते हुए रोमांच का अनुभव कर सकते हैं. इसके अलावा आप एडवेंचर एक्टिविटी में ज़िप लाइन भी कर सकते हैं जिसमें हवा में ग्लाइड करते हुए आसपास के नज़ारों का आनंद लिया जा सकता है. इस जगह पर घूमने का बेस्ट टाइम मार्च से जून और सितंबर से अक्तूबर का है.

शिवखोड़ी एक भव्य शिव गुफा
वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की जगहों का जिक्र हो तो इस लिस्ट में एक नाम शिव खोरी का भी आता है. ये भगवान शिव को समर्पित है और इस गुफा की लंबाई करीब 1.5 किलोमीटर है. आप इस गुफा तक पहुंचने के लिए पर्सनल या शेयरिंग कैप कर सकते हैं. जिन लोगों के लिए पैदल चलना संभव नहीं है वो पालकी या घोडे़ की सुविधा ले सकते हैं. इस लोकेशन पर मां काली का मंदिर और हनुमान जी का मंदिर भी मौजूद है.

सनासर झील – आपको जो कुछ जानना चाहिए - एक्सपीरियंस माई इंडिया

सनासर झील एक शानदार लोकेशन
वैष्णो देवी से पास में कई टूरिस्ट लोकेशन मौजूद हैं जिनमें से एक सनासर झील भी है. शिवालिक पहाड़ियों में स्थित इस झील तक आप वैष्णो देवी मंदिर से पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए 4 घंटे का टाइम लगेगा. खास बात है कि इस झील का नजारा शानदार है क्योंकि ये चारों ओर से हरे-भरे जंगलों से घिरी हुई है. फैमिली संग पिकनिक के लिए ये बेस्ट है. इसके अलावा आप यहां फैमिली के साथ बोटिंग को भी एंजॉय कर सकते हैं. यहां घूमने के सबसे अच्छे समय की बता करें तो वसंत और गर्मियों का मौसम सबसे बेस्ट है क्योंकि इस दौरान मौसम सुहावना होता है और आसपास का नज़ारा बेहद खूबसूरत होता है. आप यहां पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी और ट्रेकिंग जैसी एडवेंटर एक्टिविटी को एंजॉय कर सकते हैं.

Share this story