वैष्णों देवी की करने जा रहे हैं यात्रा, इसके आसपास की इन 5 जगहों के भी करें एक्सप्लोर

WhatsApp Channel Join Now

साल 2026 में 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो रही है. माता वैष्णो देवी की यात्रा देश की सबसे लोकप्रिय धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है. हर साल लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचते हैं और पूरे श्रद्धा भाव से इस पवित्र यात्रा को पूरा करते हैं. त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता के दरबार तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु पैदल, घोड़े या हेलीकॉप्टर के जरिए यात्रा करते हैं. यह यात्रा सिर्फ आस्था से ही नहीं, बल्कि आसपास के प्राकृतिक नजारों और शांत वातावरण की वजह से भी बेहद खास बन जाती है.अक्सर लोग वैष्णो देवी के दर्शन करके सीधे वापस लौट जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस पवित्र स्थल के आसपास कई ऐसी खूबसूरत और दिलचस्प जगहें भी मौजूद हैं, जिन्हें एक बार देखना तो बनता है. अगर आप भी इस बार चार धाम यात्रा के लिए वैष्णों देवी जा रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको 5 ऐसी जगह बता रहे हैं, जहां के नजारे आपका दिल खुश कर देंगे.

पटनीटॉप में एक दिन: यादें और तस्वीरें – द बम् हू ट्रैवल्स

पतनीटॉप देख आएं
वैष्णो देवी यात्रा के दौरान पटनीटॉप घूमना एक शानदार अनुभव हो सकता है. यह खूबसूरत हिल स्टेशन अपने हरे-भरे जंगलों, ठंडी हवाओं और पहाड़ों के शानदार नजारों के लिए जाना जाता है. यहां आप नेचर वॉक, पैराग्लाइडिंग और फोटोग्राफी का भी आनंद ले सकते हैं.

जम्मू: सावन के आखिरी सोमवार पर बड़ा हादसा, शिवखोड़ी गुफा के पास दो तीर्थ  यात्रियों की मौत | two pilgrim killed hit by stone near Shiv Khori Shrine  cave at Reasi Jammu
शिवखोड़ी गुफा को करें एक्सप्लोर
शिवखोड़ी गुफा भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है. यह गुफा करीब 200 मीटर लंबी है और इसके अंदर प्राकृतिक रूप से बना शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण है. यहां की आध्यात्मिक शांति और प्राकृतिक वातावरण श्रद्धालुओं को काफी पसंद आता है.

बाहु किला- जम्मू का ये ऐतिहासिक नगीना देख हो जाएंगे हैरान!..

बाहू किला भी देखें
जम्मू शहर में स्थित बाहु किला एक प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल है. माना जाता है कि इसका निर्माण लगभग 3000 साल पहले हुआ था. किले के अंदर स्थित बाहु किला भी श्रद्धालुओं के बीच काफी प्रसिद्ध है और यहां से शहर का सुंदर नजारा देखने को मिलता है.

How to Plan Kashmir Tour in July - eKashmir Tourism

झज्जर कोटली
झज्जर कोटली एक बेहद खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है, जो अपनी साफ बहती नदी और हरियाली के लिए जाना जाता है. यहां का शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता श्रद्धालुओं को काफी सुकून देती है. परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने के लिए यह जगह बेहतरीन मानी जाती है.

6 best and Beautiful hill stations nearest to Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश के  सबसे पास हैं ये 6 बेहतरीन हिल स्टेशन, खूबसूरती देख रह जाएंगे दंग

सांसार का देखें खूबसूरत नजारा
सांसार एक खूबसूरत हिल डेस्टिनेशन है, जिसे मिनी गुलमर्ग भी कहा जाता है. यहां की हरी घास के मैदान, ऊंचे देवदार के पेड़ और ठंडी हवा पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं. एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यहां पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं.

Share this story