Uttarakhand Places: वैली ऑफ फ्लावर्स के पास घूमने की ये जगहें हैं बेस्ट, नजारा देख भूल जाएंगे स्ट्रेस

WhatsApp Channel Join Now

 उत्तराखंड की खूबसूरत फूलों की घाटी जिसे 1 जून से टूरिस्ट के लिए खोल दिया गया है. टपती और चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए आप हजारों की संख्या में लोग इस खूबसूरत घाटी को देखने के लिए गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में पहुंच रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फूलों की घाटी के आस-पास भी कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जिनका दीदार करना तो बनता है. मकुंड साहिब से लेकर जोशीमठ और औली तक, वैली के पास इन जगहों के नजारे इतने शानदार होते हैं आप अपना पूरा स्ट्रेस ही भूल जाएंगे.यहां हरियाली, सुकून और वातावरण इतना साफ और अच्छा है कि मन को एक अलग ही शांति मिलती है. अगर आप भी वैली ऑफ फ्लावर्स देखने जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसके आसपास की इन जगहों को भी अपनी लिस्ट में शामिल करना बिल्कुल न भूलें. आइए जानते हैं वैली ऑफ फ्लावर्स के पास घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों के बारे में.

हेमकुंड साहिब के करें दर्शन
वैली ऑफ फ्लावर्स के पास स्थित हेमकुंड साबिह एक तीर्थस्थल है. लेकिन यहां का नजारा बेहद शानदार होता है. यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़ और ग्लेशियन झील का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं और प्राकृति के बीच सुकून भरे पल बिता सकते हैं.

जोशीमठ के प्राचीन मंदिर
जोशीमठ वैली ऑफ फ्लावर्स के पास बना हुआ बेस कैंप माना जाता है. यहां आपको कई प्राचीन मंदिर मिल जाएंगे. जहां दर्शन करके आप आध्यात्म सुकून मिलेगा. इसके अलावा अगर आपको शॉपिंग करनी है तो भी यहां कई लोकल मार्केट हैं. यानी धार्मिक और एडवेंचर दोनों के लिए ये जगह बेस्ट है.

Badrinath Temple

बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन
बद्रीनाथ मंदिर वैली ऑफ फ्लावर्स के काफी पास है, जो चार धाम यात्रा का एक जरूरी पड़ाव भी माना जाता है. वैली ऑफ फ्लावर्स की खूबसूरती देखने के बाद आप यहां भी माथा टेक सकते हैं. यहां भगवान विष्णु के दर्शन के अलावा अलकनंदा नदी के किनारे स्थित प्राकृतिक नजारों को भी करीब से देख सकते हैं.

गोविंदघाट में ठहरे
गोविंदघाट वैली ऑफ फ्लावर्स और हेमकुंड साहिब ट्रेक का शुरुआती पड़ाव है. यहां बहती अलकनंदा और लक्ष्मण गंगा नदियों का संगम देखने लायक होता है. ट्रेकिंग शुरू करने से पहले टूरिस्ट यहां रुककर आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेते हैं, जो एक शानदार एक्सपीरियंस बन जाता है.

नंदा देवी नेशनल पार्क
प्रकृति और वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए नंदा देवी नेशनल पार्क एक शानदार ऑप्शन है. यूनेस्को विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल यह क्षेत्र दुर्लभ वनस्पतियों, पक्षियों और हिमालयी जीवों के लिए जाना जाता है. यहां के पर्वतीय नजारे और बायोडायवर्सिटी टूरिस्ट को आकर्षित करती है.

Share this story