मध्य प्रदेश का यह 'जीवंत शिवलिंग' हर भक्त को करता है आकर्षित, जानिए कहां है यह मंदिर?

मध्य प्रदेश का यह 'जीवंत शिवलिंग' हर भक्त को करता है आकर्षित, जानिए कहां है यह मंदिर?

WhatsApp Channel Join Now

वैसे तो मध्य प्रदेश में ऐसे कई सारे मंदिर हैं, जिनकी अपनी खासियत है। ऐसे ही एक मंदिर के बारे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे। हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं, वह कोई साधारण मंदिर नहीं है, बल्कि वहां की खासियत जानकर आप हैरान हो जाएंगी। जी हां, एक ऐसा मंदिर जहां शिवलिंग हर साल 1 इंच बढ़ता है। अगर आप भी इस रहस्यमयी मंदिर के बारे में जानना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

मध्य प्रदेश का मतंगेश्वर महादेव मंदिर

'मध्य प्रदेश के खजुराहो में एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है। यह कोई छोटा-मोटा और साधारण शिव मंदिर नहीं है। यहां स्थित मतंगेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग हर साल थोड़ा-थोड़ा बढ़ता है। इस मंदिर में मौजूद पीतल-कांस्य से ढका यह शिवलिंग लगभग 9 फीट ऊंचा है। इस मंदिर की बनावट ऊंचे चबूतरे जैसी है। इसके ऊपर बने ऊंचे-ऊंचे 'शिखर' कैलाश पर्वत का प्रतीक माने जाते हैं। 

2 - 2026-07-21T180539.034

मतंगेश्वर महादेव मंदिर का 10वीं शताब्दी में हुआ था निर्माण

यूनेस्को (UNESCO) के अनुसार, मतंगेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में हुआ था। इसे चंदेल वंश के राजा हर्षदेव के शासनकाल में बनाया गया था। यह मंदिर खजुराहो के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 3 दिनों का भव्य मेला लगता है। इसी दौरान यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और विशेष श्रृंगार भी होता है। 

मतंगेश्वर महादेव मंदिर कब जाना रहेगा सही?

अगर आप भी जाने का मन बना रही हैं, तो सुबह सबसे पहले मतंगेश्वर मंदिर में दर्शन करके टिकट लेकर पास के ऐतिहासिक मंदिरों को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां जाने का सबसे बेस्ट समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है। इसके अलावा सावन में भी यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है। मंदिर और ऐतिहासिक जगहों के अलावा आसपास के छोटे कैफे और लोकल वेंडर्स से आप बुंदेलखंडी फूड का भी मजा उठा सकती हैं।

1 - 2026-07-21T180541.492
ऐसे पहुंचें मतंगेश्वर महादेव मंदिर

अगर आप भी खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर जाना चाहती हैं, तो अपने घर के किसी भी नजदीकी एयरपोर्ट से सीधा खजुराहो एयरपोर्ट तक की टिकट बुक करके जा सकती हैं। अगर आप ट्रेन से जा रही हैं, तो खजुराहो रेलवे स्टेशन तक की टिकट ले सकती हैं। स्टेशन से आपको मंदिर तक के लिए पर्सनल कैब या ऑटो-रिक्शा मिल जाएंगे। इन दोनों के अलावा आप सड़क मार्ग से भी आसानी से यहां तक जा सकती हैं।    

Share this story