क्या आपको पता है भारत के किस शहर को लंदन शहर के नाम से जाना जाता है, अगर नहीं तो जानिए 

n
WhatsApp Channel Join Now

भारत के कोलकाता शहर को भारत का लंदन कहा जाता है। आपको पता ही होगा कि ये शहर काफी समय तक ब्रिटिश साम्राज्य की राजधानी रही है जहां बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो लंदन जैसी लगती हैं। एक समय कोलकाता ब्रिटिशों की भारतीय राजधानी थी। कोलकाता की इमारतें और चर्च उस समय अंग्रेजों द्वारा बनाए गए थे जो लंदन के बनावट से मिलते जुलते थे। तो, आइए जानते हैं इस शहर में आप कहां घूम सकते हैं। कोलकाता में घूमने वाली ये हैं जगहें -
m

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल
कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल हॉल भव्य सफेद संगमरमर की खूबसूरत इमारत है। इसका वास्तुशिल्प बहुत ही शानदार है। कोलकाता में सबसे अधिक फोटो खींचने वाली जगहों में से ये एक है।  इसके अंदर एक बहुत अच्छा संग्रहालय है। ये म्यूजियम ब्रिटिश काल के व्यक्तियों के चित्र, पेंटिंग और कुछ हथियारों से भरा हुआ है।m

दक्षिणेश्वर काली मंदिर

हुगली नदी के तट पर स्थित यह मंदिर 25 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। दक्षिणेश्वर काली मंदिर देवी काली को समर्पित है। मुख्य मंदिर नौ शिखरों वाली संरचना है और एक विशाल प्रांगण से घिरा हुआ है जिसकी सीमा के साथ कमरे हैं। नदी के तट पर रानी रशमोनी का एक मंदिर है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने इस मंदिर का निर्माण कराया था। वह देवी काली की परम भक्त थीं। 

m

हावड़ा ब्रिज
हावड़ा ब्रिज हुगली नदी पर एक विशाल स्टील ब्रिज है। इसे दुनिया के सबसे लंबे ब्रैकट पुलों में से एक माना जाता है। इसे रवीन्द्र सेतु के नाम से भी जाना जाता है, यह हावड़ा और कोलकाता को जोड़ता है। इसकी ब्रिज के बारे में कहा जाता है कि इसे बनाने के लिए एक भी नट और स्क्रू का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story