आसमान से दिखेगा वादियों का सबसे सुंदर नजारा, Summer Vacation में इन 5 रोपवे की कर आएं सैर

WhatsApp Channel Join Now

हम सभी को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है। गर्मियां हों या ठंड का मौसम, हम अपना बैग पैक करते हैं और सैर के लिए निकल पड़ते हैं। गर्मी के मौसम की बात करें तो ज्यादातर लोगों को पहाड़ों पर जाना पसंद होता है। यहां उन्हें ठंडी हवा और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखकर सुकून मिलता है। जो लोग एडवेंचर लवर होते हैं, वो अपने हिसाब से ट्रिप प्लान करते हैं। एडवेंचर लवर्स आमतौर पर बंजी जंपिंग, पैराग्लाइडिंग, जायंट स्विंग, रॉफ्टिंग, कायाकिंग जैसे एक्टिविटीज में हिस्सा लेते हैं।ऐसे में अगर आप भी इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो आपको बता दें कि भारत में कुछ रोप-वे राइड्स ऐसी हैं जो आपके ट्रिप को यादगार बना सकती हैं। जब आप पहाड़ों के ऊपर हवा में चलते हुए नीचे हरियाली, झीलें और बादलों से घिरी वादियां देखेंगी तो ट्रिप का मजा दोगुना हो जाएगा। आइए जानते हैं कि आप भारत में कहां-कहां रोप-वे राइड्स का मजा ले सकती हैं-

beautiful ropeway ride (2)
गुलमर्ग गोंडोला रोपवे (Kashmir)

ये तो आप सभी जानती हैं कि कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला रोपवे बहुत फेमस है। ये रोपवे बर्फ से ढके पहाड़, हसीन वादियों और खूबसूरत नजारों को आसमान की ऊंचाई से दिखाता है। आपको बता दें कि ऊंचाई से पूरा गुलमर्ग बहुत ही सुंदर लगता है। गर्मियों में यहां का मौसम भी काफी सुहाना रहता है।

सोलंग वैली रोपवे (Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती तो पूरी दुनिया में फेमस है। गर्मियों में ज्यादातर लोगों को हिमाचल प्रदेश जाने का मन करता है। यहां पर सोलंग वैली की बात करें तो ये एडवेंचर और खूबसूरत व्यू के लिए काफी फेमस है। यहां अगर आप रोपवे राइड करती हैं तो आपको पहाड़, देवदार के पेड़ और जबरदस्त हरियाली देखने को मिलेगी। इसके अलावा आप यहां पर पैराग्लाइडिंग भी कर सकती हैं।

गन हिल रोपवे (Mussoorie, Uttarakhand)

मसूरी को तो पहाड़ों की रानी (Queen Of Hills) कहा जाता है। यहां का गन हिल रोपवे राइड करने से आपको पहाड़ों की असली खूबसूरती देखने को मिल सकती है। जब आप रोपवे राइड करेंगी तो आपको पूरा मसूरी शहर दिखेगा जो अपने आप में एक अलग एक्सपीरियंस होगा।

beautiful ropeway ride (1)
गंगटोक रोपवे (Sikkim)

भारत में गंगटोक की गिनती भी सबसे खूबसूरत शहरों में होती है। यहां पर एक किलोमीटर की रोपवे राइड से आपको पूरा खूबसूरत शहर देखने को मिलेगा। इस दौरान आप देओराली से ताशिलिंग सचिवालय तक जाएंगी।

दार्जिलिंग रोपवे (West Bengal)

दार्जिलिंग रोपवे चाय के बागानों के ऊपर से गुजरने के लिए जाना जाता है। ये जगह अपने चाय के बागानों के लिए काफी फेमस है। जब आप यहां रोपवे राइड करेंगी तो बादलों से घिरी वादियों को देखने का मौका मिलेगा। साथ ही ऊपर से दिखने वाले छोटे-छोटे गांव भी बहुत खूबसूरत लगते हैं।

Share this story