Summer Travel Tips: 3 दिन की ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा मजा

WhatsApp Channel Join Now

भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां घूमने के लिए एक से एक जगहें मौजूद हैं। यहां हर सीजन में घुमक्कड़ों की कमी नहीं होती है। जब मन करता है लोग बैग पैक करते हैं और घूमने के लिए निकल जाते हैं। किसी को पहाड़ों पर जाना पसंद होता है तो कुछ लोग बीच पर चिल करने के लिए जाते हैं, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी को भी लंबी छुट्टी मिलना पॉसिबल नहीं होता है।

ऐसे में अगर किसी को 2-3 दिन का समय मिलता है तो सबसे पहले यही ख्याल आता है कि कहीं घूमने के लिए निकल जाएं। खास बात तो ये है कि इस साल 2026 में कई लॉन्ग वीकेंड भी मिल रहे हैं। हम आपको भारत की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप 3 दिन में आराम से घूम सकती हैं। खर्च भी ज्यादा नहीं आएगा और आपको मजा भी खूब आएगा। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं-

india beautiful destination (1)

गोवा

अगर आपको बीच पर रिलैक्स या चिल करना है और आपको नाइट लाइफ पसंद है तो भारत में गोवा से बेहतर कोई जगह है ही नहीं। गोवा 3 दिन की ट्रिप के लिए बेस्ट है। यहां के बीच (Baga, Calangute) काफी फेमस हैं। आपको यहां पर होटल और स्कूटी आसानी से मिल जाएंगे।

मैक्लोडगंज

अगर आप हिल स्टेशंस पसंद हैं तो आप मैक्लोडगंज जा सकती हैं। यहां पर आपको बौद्ध मठ और तिब्बती कल्चर देखने को मिलेगा। साथ ही आप यहां ट्रेकिंग का मजा भी ले सकती हैं। अगर आपके पास बजट कम है और अच्छी जगह एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो ये जगह बेस्ट है।

पुदुचेरी

आपको बता दें कि पुदुचेरी को मिनी फ्रांस भी कहा जाता है। यहां की रंग-बिरंगी गलियां और कैफे बहुत खूबसूरत होते हैं। यहां के फ्रेंच आर्किटेक्चर आपको विदेश जैसा वाइब देंगे। आप यहां पर साइकिल या स्कूटी से आराम से घूम सकती हैं।

india beautiful destination (2)

उदयपुर

राजस्थान की गिनती तो वैसे भी भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में होती है। यहां पर एक से एक खूबसूरत जगह हैं। उदयपुर भी उन्हीं मे से एक है। अगर आप कुछ अलग और रॉयल एक्सपीरियंस लेना है तो आप उदयपुर जा सकती हैं। यहां पर झीलों और महलों की खूबसूरती दिल जीत लेती है।

ऋषिकेश

ऋषिकेश तो लोगों का ऑल टाइम फेवरेट डेस्टिनेशन बन चुका है। ये जगह उन लोगों के लिए बेस्ट है, जिन्हें एडवेंचर और सुकून दोनों चाहिए। यहां आप रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग का मजा ले सकती हैं। साथ ही यहां का बंजी जंपिंग भी काफी फेमस है। इसके अलावा गंगा किनारे बैठने में एक अलग ही सुकून मिलता है।

Share this story