Romantic Places Near Mathura: मथुरा से 150 किमी के आसपास में स्थित हैं ये रोमांटिक जगहें, पार्टनर के साथ आप भी पहुंच जाएं

दिल्ली-एनसीआर से कुछ ही दूरी पर स्थित मथुरा उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। मथुरा को भगवान कृष्ण की जन्मभूमि के नाम से भी जाना जाता है।यमुना नदी के किनारे स्थित मथुरा को देश का एक पवित्र धार्मिक स्थल भी माना जाता है। मथुरा में ऐसी कई पवित्र और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।मथुरा में जब कपल्स के घूमने के लिए रोमांटिक जगहों की बात होती है, तो ऐसी बहुत कम ही जगहें मौजूद हैं, जहां कपल्स पहुंचते हैं। इसलिए मथुरा के हजारों कपल्स आसपास की जगहों का ट्रिप बनाते हैं।इस आर्टिकल में हम आपको मथुरा से करीब 150 किमी के आसपास में स्थित कुछ ऐसी रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंच सकते हैं।
भरतपुर
मथुरा के आसपास में स्थित किसी ऐतिहासिक जगह पार्टनर के साथ घूमने की बात होती है, तो कई कपल्स सबसे पहले भरतपुर ही पहुंचते हैं। भरतपुर, राजस्थान का एक ऐतिहासिक शहर है, जो अपने शाही मेहमान नवाजी से हर दिन दर्जन से अधिक कपल्स को आकर्षित करता है।अगर आप मथुरा से सुबह-सुबह भरतपुर घूमने के लिए निकलते हैं, तो शाम तक आराम से घूमकर वापस आ सकते हैं। भरतपुर में आप पार्टनर के साथ भरतपुर महल, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान और लोहागढ़ किला जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। केवलादेव नेशनल पार्क में आप पार्टनर के साथ जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
दूरी-मथुरा से भरतपुर की दूरी करीब 40 किमी है।
आगरा
मथुरा के आसपास में स्थित किसी विश्व प्रसिद्ध रोमांटिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई कपल्स सबसे पहले आगरा ही पहुंचते हैं, क्योंकि प्यार की निशानी 'ताजमहल' आगरा में ही मौजूद है। आगरा में ताजमहल देखने सिर्फ मथुरा से नहीं, बल्कि मथुरा के आसपास के अन्य कई शहरों से भी कपल्स घूमने और क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं।
आगरा में आप पार्टनर के साथ ताजमहल के अलावा अन्य कई जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-आगरा फोर्ट, बुलंद दरवाजा, मेहताब बाग, अकबर का मकबरा और फतेहपुर सीकरी को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर में आप पार्टनर के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी चख सकते हैं।
दूरी-मथुरा से आगरा की दूरी करीब 57 किमी है।
धौलपुर
धौलपुर, राजस्थान का एक प्रमुख और खूबसूरत शहर है। यह शहर अपने इतिहास के साथ-साथ कई बेहतरीन चीजों के लिए जाना जाता है। खासकर, धौलपुर लाल रंग के सैंडस्टोन के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध माना जाता है।
धौलपुर को कपल्स के लिए एक रोमांटिक डेस्टिनेशन भी माना जाता है। खासकर, जो कपल्स शांत वातावरण में पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं, उनके लिए बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां मथुरा शहर से भी कई कपल्स घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। धौलपुर में आप पार्टनर के साथ रामसागर अभयारण्य, शेरगढ़ फोर्ट, तालाब-ए-शाही, खानपुर महल और धौलपुर पैलेस जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। रामसागर अभयारण्य में आप जंगल सफारी भी कर सकते हैं।
दूरी-मथुरा से धौलपुर की दूरी करीब 110 किमी है।
अलवर
मथुरा के आसपास में स्थित अलवर भी एक ऐसी जगह है, जहां पार्टनर के साथ कपल्स घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। अलवर, राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है, जहां दिल्ली-एनसीआर वाले भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
अलवर में आप पार्टनर के साथ कांकवाडी किला, सिलीसेढ़ झील, सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान और बाला किला जैसी चर्चित जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में आप पार्टनर के साथ जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।