सुहावना मौसम, ठंडी हवाएं…मार्च में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, ऐसे प्लान करें ट्रिप

WhatsApp Channel Join Now

मार्च का महीना शुरु हो गया है. इस महीने में मौसम का मिजाज काफी अच्छा होता है. तो ज्यादा ठंड और न ही ज्यादा गर्मी. ऐसे में ये मौसम घूमने के लिए परफेक्ट माना जाता है. जिसमें आपको न तो धूप लगने, पसीना आने की टेंशन और न ही ठंड से ठिठुरने का डर रहता है. घूमने के शौकीन लोग परफेक्ट जगह की तालश में रहते हैं. सबसे खास बात मार्च के महीने में आपको होटल, कैब पैकेज भी काफी सस्ते में मिल जाते हैं. क्योंकि ये महीना ऑफ सीजन माना जाता है. फिर चाहे आपको समुद्र के मजे लेने हो या फिर पहाड़ो पर सुकून के पल बिताने हो…इस सुहावने मौसम में आप कहीं भी घूम सकते हैं.

अगर आप इस मौसम का मजा घूमकर लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे देश की कुछ ऐसी जगहें, जहां घूमना आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. ये जगहें अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सुकून वातावरण के लिए जानी जाती हैं. यहां अकेले, फैमिली या दोस्तों के साथ आप खूब एंजॉय कर सकते हैं. चलिए जानते हैं मार्च में घूमने के लिए कौन सी जगहें बेस्ट हैं.

Tawang Trip

अरुणाचल प्रदेश का तवांग है बेस्ट
अगर आपको नॉर्थ देखने की चाह तो अरुणाचल प्रदेश के तवांग की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. ये जगह अपने मनमोहक नजारों और भारतीय-चीनी संस्कृति के लिए जानी जाती है. यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, लोकल तिब्बती त्योहार को एंजॉय कर सकते हैं और नेचर का मजा भी ले सकते हैं. मार्च का महीना ये सब चीजें देखने के लिए बेस्ट माना जाता है. इस मौसम में तवांग में आपको ऑर्किड के खूब सारे फूल मिल जाएंगे, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. तवांग के लिए फ्लाइट और ट्रेन दोनों उपलब्ध हैं. नजदीकी एयरपोर्ट सलोनीबारी हवाई अड्डा है और रेलवे स्टेशन रंगापारा है.

Ranthambore:मार्च में बढ़ जाती है बाघ दिखने की संभावना, जंगल सफारी के लिए  बेस्ट है राजस्थान की ये जगह - Ranthambore National Park: Best Time For  Tiger Sighting In March & Safari
रणथंबोर में लें जंगल सफारी का मजा
राजस्थान में जिस तरह की गर्मी पड़ती है. ऐसे में लोग वहां घूमने के लिए ठंडे और सुहावने मौसम का इंतजार करते हैं. मार्च का महीना राजस्थान घूमने के लिए अच्छा माना जाता है. इस मौसम में आप रणथंबोर जैसी जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं, जो अपनी जंगल सफारी के लिए जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि मार्च के महीने में अगर आप सफारी करते हैं तो बाघ देखने के संभावना ज्यादा होती है. बाघ के अलावा आपको कई सारे जानवर और पक्षी को करीब से देखने का मौका मिलता है. अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं तो सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन उतर सकते हैं. वहीं, फ्लाइट के लिए जयपुर हवाई अड्डा सबसे पास है. लेकिन ध्यान रहे कि जंगल सफारी के लिए आपको पहले से ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जो आप रणथंबोर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं. यहां आए तो रणथंभौर टाइगर रिजर्व के अलावा सुरवाल झील, जोगी महल, पदम झील और रणथंभौर किला को जरूर एक्सप्लोर करें.

Sikkim Trip

सिक्किम का मौसम जीत लेगा दिल
सिक्किम जाने का सपना तो अमूमन लोग देखते हैं. ये जगह इतनी खूबसूरत है कि आपको इससे यकीनन प्यार हो जाएगा. यहां की संस्कृति, लोग, वातावरण और खूबसूरती इसे सबसे अलग बनाती है. मार्च के महीने में तो सिक्किम और भी ज्यादा सुंदर हो जाता है जब यहां ऑर्किड के फूल पूरी तरह से खिल उठते हैं. मार्च में आपको सिक्किम में कई जगहों पर बर्फ भी मिल जाएगी जो किसी ट्रीट से कम नहीं है. यहां आप नाथुला दर्रा, गुरुडोंगमार झील, लाचुंग गोम्पा और नोरबुगांग पार्क जैसी जगहें घूम सकते हैं. सिक्किम का हवाई अड्डा पाकयोंग है, जो 32 किमी दूर है. वहीं रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन 148 दूर है.

Yog Nagri Rishikesh Railway Station: Gateway to Spiritual Rishikesh !

योग नगरी ऋषिकेश का करें आएं ट्रिप
ऋषिकेश को योग नगरी का कहा जाता है. वैसे तो पूरे साल ही आप ऋषिकेश घूम सकते हैं. लेकिन मार्च का महीना यहां घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है. दरअसल, मार्च में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. वहीं अगर आप एडवेंचर करना पसंद करते हैं तो ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. आप जहां भारत की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा रिवर राफ्टिंग, ज़िपलाइनिंग और कई अन्य मजेदार एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं. शाम के समय गंगा आरती देखना आपकी पूरी ट्रिप को यागदार बना देगा. हरिद्वार रेलवे स्टेशन उतरकर आप ऋषिकेश पहुंच सकते हैं. यहां जाएं तो लक्ष्मण झूला, राम झूला, वशिष्ठ गुफा, त्रिवेणी घाट और बीटल्स आश्रम जैसी जगहों को मिस न करें.

केरल के पलक्कड़ में घूमने के लिए 21 सर्वश्रेष्ठ स्थान | पलक्कड़ पर्यटन

केरल का पलक्कड़ भी है अच्छा ऑप्शन
पलक्कड़ को केरल का प्रवेश द्वारा कहा जाता है. मार्च में घूमने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट मानी जाती है. यहां आपको हरे-भरे जंगल, खूबसूरत ऊंची-ऊंची पहाड़ियां और शहर की भागदौड़ से दूर काफी सुकून मिल जाएगा. ये जगह धान की खेती की भूमि के नाम से भी जानी जाती है. पलक्कड़ इतना खूबसूरत है कि आपको यहां से वापस जाने का ही मन नहीं करेगा. यहां आप साइलेंट वैली नेशनल पार्क, धोनी जलप्रपात, वालयार बांध और पलक्कड़ किला जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. नजदीकी हवाई अड्डा कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है और नजदीकी रेलवे स्टेशन पलक्कड़ जंक्शन जो शहर से सिर्फ 3 किमी. ही दूर है.

Share this story