अब वंदे भारत छूटने से 15 मिनट पहले भी मिलेगी सीट

WhatsApp Channel Join Now

इंडियन रेलवे ने एक ऐसा नियम और सिस्टम तैयार किया है, जिससे आप ट्रेन चलने से केवल 15 मिनट पहले भी टिकट खरीद सकती हैं। अक्सर ऐसा होता है कि कई बार यात्रियों को किसी समस्या के चलते लास्ट मिनट में ट्रैवल करना पड़ता है। ऐसे में अचानक से किसी भी ट्रेन में टिकट मिलना नामुमकिन होता है। जब बात हो वंदे भारत जैसी हाई-टेक और पॉपुलर ट्रेन की हो रही हो, तो फिर तो यह और भी ज्यादा मुश्किल है, लेकिन अब इंडियन रेलवे ने एक ऐसा नियम और सिस्टम तैयार किया है। इससे आप ट्रेन के छूटने से सिर्फ 15 मिनट पहले भी टिकट खरीद सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे के इस हैक के बारे में बताएंगे।

book vande bharat tickets even 15 minutes before departuress

वंदे भारत ट्रेन में कैसे मिलेगी 15 मिनट पहले टिकट

ध्यान रखें कि यह सुविधा अभी केवल सदर्न रेलवे जोन यानी साउथ रेलवे जोन की ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को ही मिलेंगी।
यहां ट्रेन चलने के 15 मिनट पहले तक यात्री टिकट बुक कर सकते हैं और ट्रेन में सफर कर सकते हैं।
ऐसा इसलिए आसान होगा, क्योंकि IRCTC ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ बदलाव किए हैं। यह बदलाव इसी साल अप्रैल में किए गए थे।
इस बदलाव के तहत यात्रियों को ट्रेन चलने के 15 मिनट पहले तक पता चलता रहेगा कि सीट है या नहीं। इससे यात्री रियल-टाइम में करंट बुकिंग करके सफर कर सकते हैं।
यात्रियों को ध्यान रखना होगा कि यह सुविधा आपको साउथ रेलवे जोन के हर वंदे भारत ट्रेन में नहीं मिलेगी।
अगर आप इस ट्रेन में सफर करती हैं, तो आपको वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पता होना चाहिए।

किन वंदे भारत ट्रेन में आप 15 मिनट पहले करवा सकती हैं बुकिंग?

book vande bharat tickets even 15 minutes before departuresd

मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस -ट्रेन नंबर 20631
तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-मंगलुरु सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस -ट्रेन नंबर 20632
चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस - ट्रेन नंबर 20627
नागरकोइल - चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस - ट्रेन नंबर 20628
कोयंबटूर-बेंगलुरु कैंट। वंदे भारत एक्सप्रेस- ट्रेन नंबर 20642
मंगलुरु सेंट्रल-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस- ट्रेन नंबर 20646
मदुरै-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस- ट्रेन नंबर 20671
डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस- ट्रेन नंबर 20677

भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं, नई ट्रेन सुविधाएं आने के बाद भी ट्रेनों में सीट मिलना यात्रियों के लिए मुश्किल रहता है।वंदे भारत ट्रेन का टिकट प्राइसज्यादा होने के बाद भी इसमें भी सीटें नहीं मिलती। इसलिए 15 मिनट पहले तक बुकिंग की सुविधा मिलना, एक अच्छा ऑप्शन है।

Share this story