Nag Panchami 2026: साल में सिर्फ एक दिन खुलता है यह मंदिर, नाग देवता के दर्शन के लिए जाते हैं भक्त

WhatsApp Channel Join Now

नाग पंचमी के मौके पर अगर आप किसी खास मंदिर के दर्शन करने का प्लान बना रही हैं, तो उज्जैन के इस मंदिर जा सकती हैं। भारत के अन्य मंदिरों के मुकाबले यह मंदिर इसलिए खास है, क्योंकि यह साल में केवल एक ही बार खुलता है। सावन का महीना है और इस मंदिर के कपाट केवल नाग पंचमी के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं। इस साल यानी 2026 में नाग पंचमी 17 अगस्त को है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन करने से भक्तों को भगवान शिव और नाग देवता का आशीर्वाद मिलता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस मंदिर से जुड़ी जानकारी विस्तार से बताएंगे। आप यहां कैसे पहुंच सकती हैं? इसके बारे में भी आप पढ़ पाएंगी।

नागचंद्रेश्वर मंदिर साल में एक बार ही क्यों खुलता है?

यह मंदिर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित है। पूरे साल में केवल नाग पंचमी के दिन ही नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन होते हैं, इसलिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग जाती है। माना जाता है कि इस समय खुद नागदेवता यहां आते हैं, इसलिए दर्शन के लिए मंदिर 24 घंटे के लिए खोल दिया जाता है। नागचंद्रेश्वर मंदिर महाकालेश्वर मंदिर परिसर की तीसरी मंजिल पर स्थित है। इस मंदिर में एक अनोखी मूर्ती है, जिसमें शिव-पावर्ती और गणेश जी, 10 मुंह वाले सांप पर बैठे हुए हैं।

ट्रेन से कैसे पहुंचें?- दूसरे शहर से उज्जैन आ रहे भक्त, उज्जैन जंक्शन (UJN) के लिए सीधी ट्रेन ले सकते हैं। लगभग सभी बड़े शहरों से आपको सीधी ट्रेन मिल जाएगी। उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आप ऑटो या ई-रिक्शा से मंदिर दर्शन के लिए आ सकते हैं।
फ्लाइट से कैसे पहुंचें?- अगर आप दूर के शहर से आ रही हैं और समय बचाना है, तो फ्लाइट से आ सकती हैं। इसके लिए आपको देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट तक के लिए फ्लाइट लेनी होगी, यह इंदौर में स्थित है।

Temple open once a year in Ujjain
क्या नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग होती है?

नाग पंचमी के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा है, जो यात्री घंटों लाइन में नहीं लगना चाहते हैं, वह टिकट खरीदकर जल्दी भी दर्शन कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन टिकट बुक करके, साथ में बुकिंग टिकट लेकर मंदिर पहुंचना होगा।

दर्शन के लिए मंदिर की वेबसाइट पर आपको 11 अलग-अलग स्लॉट देखने को मिलेंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट चुन सकती हैं।
ऑनलाइन दर्शन के लिए सबसे पहले आप महाकाल मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर डालें और अकाउंट बनाएं।
इसके बाद दर्शन के लिए 300 रुपये भरें।
रात 12 बजे से अगले 24 घंटे के लिए 11 अलग-अलग स्लॉट दिखाई देंगे।

Share this story