Mini Thailand in India: हरियाली, झरने और सुकून...भारत में यहां है मिनी थाईलैंड, नजारे जीत लेंगे दिल

WhatsApp Channel Join Now

गर्मी और भीड़भाड़ से बचने के लिए अक्सर लोग ऐसी जगहों की तलाश में होते हैं, जहां सुकून और ठंडी वादियां हों. यही वजह है कि ज्यादातर ट्रैवलर्स हिमाचल और उत्तराखंड का रूख करते हैं. यहां नेचर, झरने और सुकून का परफेक्ट मेल देखने को मिलता है. हिमाचल एक ऐसी जगह मौजूद है, जहां आपको ये सब देखने को मिल जाएगा. इस जगह को भारत का मिनी थाईलैंड भी कहा जाता है. इस जगह की खूबसूरती ऐसी है कि यहां पहुंचते ही ऐसा महसूस होता है जैसे किसी विदेशी डेस्टिनेशन पर आ गए हों. चारों ओर फैली हरियाली, चट्टानों के बीच बहता साफ पानी और मन को शांति देने वाला वातावरण इसे खास बनाता है.

भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ पल सुकून के बिताने के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. खासकर मानसून या उसके बाद यहां का नजारा और भी ज्यादा मनमोहक हो जाता है. अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे इस जगह की खूबसूरती और खासियत के बारे में. साथ ही आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं.

मिनी थाईलैंड कहलाती है ये जगह
हिमाचल प्रदेश के जिब्बी को मिनी थाईलैंड कहा जाता है. ये जगह तीर्थन घाटी में बसी हुई है, जो अपने शांत माहौल की लिए जानी जाती है. यहां आपको देवदार के जंगल, साफ बहती नदी और झरने का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. यहां आकर आपको इतना सुकून मिलेगा सारी टेंशन ही भूल जाएंगे. जिब्बी का सबसे बड़ा आकर्षण इसका छोटा-सा प्राकृतिक पूल है, जहां चट्टानों के बीच से बहता पानी बिल्कुल थाईलैंड के ट्रॉपिकल बीच जैसा एहसास देता है. इसके अलावा लकड़ी के पारंपरिक घर, झरने, और ट्रेकिंग ट्रेल्स इसे और भी खास बनाते हैं.

जिब्बी में क्या-क्या करें एक्सप्लोर?
जिब्बी का हर कोना बेहद खूबसूरत और नेचर से भरा हुआ है. लेकिन यहां के कुछ ऐसे स्पॉट्स हैं, जिन्हें देखना तो बनता है. जैसे यहां का सबसे फेमस स्पॉट जिब्बी वॉटरफॉल, जिसका गिरता पानी और आवाज मन को मोह लेती है. इसके अलावा मिनी थाईलैंड नाम का प्राकृतिक पूल पर जाकर आप शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं. प्रकृति प्रेमियों के लिए Jalori Pass और Serolsar Lake की ट्रेकिंग भी शानदार अनुभव देती है, जहां रास्ते भर हरियाली और पहाड़ों के नजारे दिल जीत लेते हैं. साथ ही, Chehni Kothi जैसी ऐतिहासिक जगह भी देखने लायक है, जो अपनी पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला के लिए जानी जाती है.

Mini Thailand in India: हरियाली, झरने और सुकून...भारत में यहां है मिनी थाईलैंड, नजारे जीत लेंगे दिल

दिल्ली से जिब्बी कैसे पहुंचे?
दिल्ली से जिब्बी पहुंचने के लिए सबसे आसान तरीका सड़क मार्ग है. आप दिल्ली से बस या अपनी कार के जरिए पहले औट तक पहुंच सकते हैं, जो लगभग 500 किमी दूर है. यहां से जिब्बी करीब 30-35 किमी की दूरी पर है, जहां टैक्सी या लोकल बस से आसानी से पहुंचा जा सकता है. अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो चंदीगड़ या कालका तक ट्रेन लेकर वहां से सड़क मार्ग से जिब्बी पहुंच सकते हैं.

Share this story