Kumbh Lost And Found Portal: खोया पाया केंद्र पर ऑनलाइन भी कर सकते हैं शिकायत दर्ज, जानें क्या है प्रोसेस

महाकुंभ में खोए हुए लोगों की जानकारी लगातार खोया पाया केंद्र के ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। कई लोग हैं, जो किसी अपने के खो जाने पर मेले में दर-दर भटक रहे हैं। करोड़ों की भीड़ में किसी अपने को अकेले खोजना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप ऑनलाइन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दें। ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी डालने से अगर किसी अन्य यात्री को भी खोया हुआ शख्स नजर आएगा, तो वह उनकी मदद कर सकता है। ऑनलाइन जानकारी डालते हुए आप तस्वीर, उम्र और फोन नंबर भी डाल सकते हैं। इससे खोए हुए परिजन को खोजना आसान हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
महाकुंभ में खोए लोगों के बारे में ऑनलाइन कैसे पता करें
महाकुंभ में जो भी लोग अपनों से अलग हो गए हैं, वह सबसे पहले मेले में बनाए गए खोया पाया केंद्र में शिकायत दर्ज करवाते हैं। इसमें उन्हें उनकी तस्वीर, उम्र और कहां से आए हैं, इसके बारे में जानकारी देनी होती है। जब यह शिकायत दर्ज हो जाती है, तो इसकी डिटेल आपको ऑनलाइन मिल जाएगी।
महाकुंभ में खोए हुए लोगों को मिलाने के लिए https://kumbh.gov.in/en/lostandfound नाम से पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर आपको खोए हुए लोगों और जो लोग मिल गए हैं, उसके बारे में लगातार अपडेट देखने को मिलता रहेगा।
यहां जो लोग खो गए हैं, वह भी अपने बारे में जानकारी डाल सकते हैं। मेला में लगे केंद्र पर जाएं और वहां अपने खोने की जानकारी फाइल करें। इससे आपके बारे में अनाउंसमेंट भी मेला क्षेत्र में होती रहेगी और जानकारी पोर्टल पर भी अपडेट की जाएगी।
पोर्टल पर हर किसी को आपकी तस्वीर और खोने की जानकारी मिलेगी। इससे उन्हें खोजना आसान हो जाएगा।
ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के लिए पोर्टल पर नंबर दिया गया है। आप 0532-2504011, 0532-2500775 नंबर पर संपर्क करके भी किसी अपने के खोने की जानकारी दे सकते हैं।
इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1920 भी जारी किया गया है, जहां आप किसी भी तरह की परेशानी होने पर संपर्क कर सकते हैं।