Khatu Shyam Darshan New Timings: खाटू श्याम बाबा के दरबार में जाने से पहले पढ़ें यह जरूरी गाइड, रूट-आरती और रुकने का सही समय पता होना चाहिए आपको

WhatsApp Channel Join Now

खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने हर साल हजारों लोग आते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो साल में 2 से 3 बार भी यहां दर्शन करने का प्लान करते हैं। ऐसे में श्रद्दालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, यहां सुविधाओं का भी खास ध्यान रखा जाता है। मंदिर के प्रति भक्तों की श्रद्धा इतनी ज्यादा है कि लोग कपाट खुलने से पहले ही मंदिर के बाहर लाइन में लगे रहते हैं। कई लोगों को मंदिर खुलने का समय नहीं पता होता, इसलिए वह घंटों-घंटों तक मंदिर खुलने का इंतजार करते रहते हैं। वहीं अब मंदिर खुलने के समय में भी बदलाव किया गया है। अगर आप पहले वाले समय के अनुसार मंदिर पहुंच जाएं, तो दर्शन के लिए आपको और भी इंतजार करना होगा। अगर आप पहली बार बाबा के दर्शन करने जा रही हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको खाटू श्याम मंदिर के खुलने का समय, बंद होने का समय और कैसे आप पहुंच सकती हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

khatu shyam darshan timings change know route opening and aarti time and all details

खाटू श्याम मंदिर खुलने का समय

हर साल सर्दियों में मंदिर खुलने के समय में बदलाव किया जाता है। खाटू श्याम मंदिर गर्मियों में जल्दी खुलता है, लेकिन भक्तों को परेशानी न हो, इसलिए सर्दियों में मंदिर खुलने का समय लेट कर दिया जाता है।

सर्दियों में मंदिर खुलने का समय सुबह 5:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक है।
इसके बाद आप शाम 5 बजे रात 9 बजे तक बाबा के दर्शन कर पाते हैं।
आप यहां जा रही हैं, तो आरती का समय ध्यान रखते हुए दर्शन करने जा सकती हैं।
सर्दियों में आरती के समय में भी बदलाव किया गया है।

khatu shyam darshan timings change know route opening and aarti time and all detailsasd
खाटू श्याम मंदिर में आरती का समय

खाटू श्याम बाबा के मंदिर में आरती का समय सुबह 5:30 बजे है। पहली आरती मंगला आरती के नाम से जानी जाती है।
इसके बाद खाटू श्याम बाबा श्रृंगार आरती का समय सुबह 8 बजे है।
खाटू श्याम मंदिर की भोग आरती दोपहर 12:30 बजे होगी।
चौथी आरती जिसे खाटू श्याम मंदिर में संध्या आरती के नाम से जाना जाता है, यह शाम 6:15 बजे होती है।
इसके बाद पांचवीं आरती खाटू श्याम मंदिर की रात की आखिरी आरती 9 बजे होती है। इसे शयन आरती के नाम से जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली से जा रहे हैं खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने, तो जानें प्रति व्यक्ति कितना आएगा खर्च

खाटू श्याम मंदिर कैसे पहुंचें बस या ट्रेन? कहां रुकें कैसे करें दर्शन, यहां  है पूरी जानकारी - India TV Hindi

खाटू श्याम मंदिर से जुड़ी जरूरी जानकारी

खाटू श्याम मंदिर जयपुर से 91 किम और रेंगिस रेलवे स्टेशन से 20 किमी दूर स्थित है।
यहां दर्शन करना काफी आसान है, क्योंकि प्रवेश द्वार से इसकी दूरी केवल 50 मीटर है।
राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम मंदिर स्थित है।
आस-पास बजट में कई धर्मशालाएं हैं, आप यहां रह सकती हैं, इससे आपको मंदिर दर्शन करने के लिए आने में भी परेशानी नहीं होगी।
परिवार के साथ कम बजट में ट्रिप प्लान कर रहे लोग यहां जा सकते हैं। 

Share this story