बच्चों के साथ कम खर्चे में घूमना है जंगल? पेपर खत्म होने के बाद भारत की इन 3 जगहों की कराएं सैर; सस्ते में घूम आएंगी आप

WhatsApp Channel Join Now

बच्चों के साथ जंगल घूमने का और सफारी का मजा लेने का समय आ गया है। रोमांचक एडवेंचर करना पसंद करने वाले लोग अपने पूरे परिवार के साथ इस यात्रा पर निकल सकते हैं। बच्चों को अगर आप समय-समय घुमाने लेकर जाएंगे, तो उनका ध्यान फोन और टीवी से हटकर तरह-तरह की एक्टिवीटी करने का होगा। आजकल ज्यादातर बच्चे अपना समय मोबाइल फोन, वीडियो गेम और टीवी पर ही बिताते हैं, इसलिए आपको उन्हें इस तरह की जगहों पर लेकर जाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यहां सफारी का मजा एक बार बच्चों को आपने दिला दिया, तो वह बार-बार यहां जाने की जिद करेंगे।

Jim Corbett National Park family safari

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

बाघों के लिए जाना जाने वाला यह पार्क भारत के पहले टाइगर रिजर्व में शामिल है। यहां बच्चों को केवल बाघ नहीं बल्कि हाथी, तेंदुआ, हिरण, सांभर और जंगली सूअर जैसे कई जानवर देखने को मिलते हैं। यहां अलग-अलग तरह के पक्षियों को बच्चे करीब से देख पाएंगे, जिसे उन्होंने केवल किताबें देखा है। यहां आप 600 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी देख पाएंगे। सफारी के दौरान पर्यटक खुली जीप या वैन में बैठकर जंगल के अंदर घूमते हैं। एक बार आपको बच्चों को ऐसी जगह पर जरूर लेकर जाना चाहिए।

लोकेशन- उत्तराखंड

Best adventure trips for kids in India
रणथम्बोर नेशनल पार्क

यह नेशनल पार्क खासतौर पर रॉयल बंगाल टाइगर के लिए फेमस है। यह पार्क लगभग 1,300 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, इसलिए काफी लंबे रूट पर आपको सफारी का मजा उठाने का मौका मिलेगा। इस पार्क में बच्चों को चट्टानी पहाड़ियां, घास के मैदान, घने जंगल और तरह-तरह के पक्षी और जीव भी देखने का मौका मिलेगा। इस पार्क में सफारी का प्राइस भी ज्यादा नहीं और आस-पास घूमने के लिए जगहें भी अच्छी है, इसलिए आप यहां आने का प्लान कर सकती हैं।

लोकेशन- राजस्थान

वर्ष 2017 में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में घटित प्रमुख घटनाएँ - एक नज़र में
कान्हा नेशनल पार्क

जब भारत के इतने पार्क के बारे में बात हो रही है, तो इसमें कान्हा नेशनल पार्क का नाम जरूर आता है। यह जंगल आपको फिल्म जंगल बुक की तरह अहसास करवाएगा। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से जून बताया जाता है। इस पार्क की सबसे खास पहचान बारहसिंगा है। बच्चे यहां करीबा से हिरण देखकर खुश हो जाएंगे। यहां आप जीप सफारी के जरिए लोग जंगल के अलग-अलग हिस्सों में घूम पाएंगे। आपको जंगल की खूबसूरती को करीब से देखने और समझने का भी मौका मिलेगा।
लोकेशन- मध्यप्रदेश

 

Share this story