IRCTC के 3 सबसे सस्ते शिरडी टूर पैकेज से करें बाबा के दर्शन, जानें इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं?
रेलवे ने मई में साईं बाबा के दर्शन करने जा रहे यात्रियों के लिए टूर पैकेज लाइव किया है। शिरडी के लिए लाइव किए गए टूर पैकेज की शुरुआत अलग-अलग लोकेशन से हो रही है। ध्यान रखें कि रेलवे ने जिन लोकेशन से यात्रा की शुरुआत की है, केवल वहीं से आप यात्रा कर सकती हैं। कई यात्री टूर पैकेज बुक करते समय लोकेशन का ध्यान नहीं देते, जिससे उन्हें बाद में पता चलता है कि रेलवे स्टेशन उनके घर से बहुत दूर है। भारतीय रेलवे द्वारा शुरू किया गया टूर पैकेज बजट में है, इसलिए इसकी बुकिंग आप ऑनलाइन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शिरडी के टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हैदराबाद से शुरू हो रहा पैकेज
इस पैकेज की शुरुआत बसर, हैदराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद और सिकंदराबाद से हो रही है। इसका अर्थ है कि आप इन सभी जगहों से टिकट बुक कर सकती हैं।
पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
पैकेज की शुरुआत 20 मई से हो रही है।
पैकेज शुरू होने के बाद हर बुधवार को आप यात्रा कर पाएंगी।
ध्यान रखें कि 20 मई से पहले आप टिकट बुकिंग कर सकती हैं, लेकिन यात्रा 20 को ही शुरू होगी।
पैकेज की शुरुआत ट्रेन से होगी।
पैकेज का नाम SAI SANNIDHI EX HYDERABAD है।
2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6660 रुपये है।
औरंगाबाद वाले दर्शन करने जाएं
औरंगाबाद के लोगों के लिए इस पैकेज की शुरुआत हो चुकी है।
पैकेज में आपको हर मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार घूमने का मौका मिलेगा।
पैकेज में आपको औरंगाबाद, घृष्णेश्वर, शनि शिंगणापुर और शिरडी घुमाया जाएगा।
पैकेज में आप 2 रात और 3 दिनों घूम पाएंगी।
पैकेज का नाम शिरडी-शनिशानपुर - ग्रिश्नेश्वर-अजंता - एलोरा पूर्व औरंगाबाद है।
ध्यान रखें कि पैकेज में आपको कैब से घूमने का मौका मिलेगा।
2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10890 रुपये है।
मुंबई से जाएं बाबा के दर्शन करने
इस पैकेज की शुरुआत 21 मई से होने जा रही है। केवल मुंबई के यात्री इस पैकेज से यात्रा कर सकते हैं।
पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है।
पैकेज शुरू हो जाने के बाद आप हर गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार घूम पाएंगी।
इस पैकेज की शुरुआत ट्रेन से होगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा दी जाएगी।
दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8199 रुपये है।
भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

