मानसून में देखनी है स्‍वर्ग जैसी खूबसूरती, तो साउथ की इन जगहों का करें रुख

WhatsApp Channel Join Now

बार‍िश का मौसम आते ही घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। मानसून में चारों तरफ हर‍ियाली, बादलों से ढके पहाड़, रि‍मझ‍िम फुहारें और ठंडी हवाएं लोगों को खूब पसंद आती हैं। अगर आप भी मानसून में कहीं घूमने का प्‍लान बना रही हैं तो साउथ इंड‍िया की कुछ खास जगहें आपकी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में जरूर होनी चाह‍िए। यहां बार‍िश के मौसम में नेचर की खूबसूरती इतनी ज्‍यादा बढ़ जाती है, ज‍िसे देखकर लगता है मानो धरती पर ही स्‍वर्ग उतर आया हो।

ये तो आप जानती ही होंगी क‍ि साउथ इंड‍िया अपने खूबसूरत ह‍िल स्‍टेशनों, चाय के बागानों, झरनों और घने जंगलों के ल‍िए जाना जाता है। यहां की वाद‍ियां भी खूब हरी-भरी हो जाती हैं। कई जगहों पर बादल इतने नीचे आ जाते हैं क‍ि ऐसा लगता मानो हम उन्‍हीं के बीच में खड़े हों। आइए उन खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं-

monsoon travel tips (2)

मुन्नार, केरल

मानसून में केरल के मुन्‍नार की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां चाय के खूबसूरत बागान, धुंध से ढके पहाड़ और ठंडी हवाएं लोगों को खूब पसंद आती हैं। बार‍िश के बाद तो यहां की हर‍ियाली और भी ज्‍यादा न‍िखर जाती है। अगर अगर आप नेचर लवर हैं या आपको फोटोग्राफी का शौक‍ है तो आप यहां जरूर जाएं।

कूर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक का कूर्ग भी खूबसूरती के मामले में क‍िसी से कम नहीं है। इसे भारत का स्‍कॉटलैंड भी कहा जाता है। मानसून के समय यहां कॉफी के बागानों, पहाड़ और झरनों की खूबसूरती और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है। खास बात तो ये है क‍ि कूर्ग बहुत ही खूबसूरत होने के साथ-साथ शांत भी है।

चिकमगलूर, कर्नाटक

प‍िछले कुछ सालों में कर्नाटक का चिकमगलूर लोगों का पसंदीदा अड्डा बन चुका है। मानसून में तो यहां बादलों से ढके पहाड़ और हरी-भरी घाटियां देखने को मिलती हैं। अगर आपको शहर की भागदौड़ से दूर कुछ दिन शांत‍ि से बिताना है तो आपके लि‍ए ये शानदार डेस्‍टि‍नेशन हो सकता है।

कोडाइकनाल, तमिलनाडु

तमिलनाडु का फेमस हिल स्टेशन कोडाइकनाल मानसून में और भी सुंदर हो जाता है। यहां की झीलें, घाटियां और व्यू पॉइंट बारिश के मौसम में बहुत ज्‍यादार खूबसूरत लगते ह‍ैं। यहां पर पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को म‍िलती है।

वायनाड, केरल

केरल की खूबसूरती के चर्चे तो हमेशा से ही होते रहते हैं। इसे God's Own Country कहते हैं। यहां का वायनाड मानसून में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखने वाली जगहों में से एक है। यहां घने जंगल, लेक, गुफाएं और कई शानदार झरने हैं, जो क‍ि देखने लायक होते हैं। अगर आपको ट्रेकिंग और नेचर वॉक पसंद है तो आपके ल‍िए ये जगह बेस्‍ट रहेगी।

monsoon travel tips (1)
ऊटी, तमिलनाडु

स‍िर्फ काेडाइकनाल ही नहीं बल्‍क‍ि तम‍िलनाडु का ऊटी भी बहुत खूबसूरत है। मानसून में यहां के बगीचे, पहाड़ और चाय के बागान चमक जाते हैं। अगर आप यहां जाएं तो पायकारा फाल्स जाना न भूलें।

यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

मानसून में मौसम की जानकारी लेकर ही ट्र‍िप प्‍लान करें।
रेनकोट, छाता और अच्‍छी ग्र‍िप वाले शूज अपने साथ रखें।
लोकल गाइडलाइंस फॉलो जरूर करें।

Share this story