Holi Special Train: होली स्पेशल ट्रेनों में अभी भी खाली हैं सीटें, भारतीय रेलवे ने इन रूटों पर बढ़ाईं संख्या, जानें रूट और टाइमिंग

WhatsApp Channel Join Now

होली को बस कुछ ही दिन बचे हैं और कई यात्री अभी भी होली टिकट के कन्फर्म होने का इंतजार कर रहे हैं। कई यात्री ऐसे भी हैं, जिन्हें ऑफिस से अब जाकर छुट्टी अप्रूव हुई है और यात्री समझ नहीं पा रहे हैं कि अह वह कैसे अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाएंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि अभी तक उन्होंने टिकट बुक नहीं की है और अब सभी ट्रेनों में सीटें वेटिंग में जा चुकी हैं। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं, तो चिंता न करें, क्योंकि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इन ट्रेनों में अगर सीटें वेटिंग में है, तो भी कन्फर्म टिकट पा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्पेशल ट्रनों की टाइम, रूट और लिस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Confirm Holi train tickets

पहला रूट

1- लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई-बनारस BI-विकली स्पेशल ट्रेन (01073/01074)
यह ट्रेन केवल 4 दिन चलाई जाएगी, जो 25, 26 फरवरी और 4, 5 मार्च 2026 को इन 2 स्टेशन पर चलेगी।
ट्रेन नंबर 01073 - एलटीटी से बनारस- दोपहर 12:15 बजे निकलेगी।
अगले दिन सुबह 11:30 बजे बनारस पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 01074 - बनारस से एलटीटी- सुबह 5:30 बजे निकलेगी।
अगले दिन शाम 4:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
अगर आपने 5 तारीख तक ऑफिस से छुट्टी ली है, तो इन ट्रेनों में टिकट बुक कर सकती हैं। जिन ट्रेनों में वेटिंग 50 से कम है, उनमें कन्फर्मं टिकट मिलने की संभावना ज्यादा है, इसलिए बुकिंग करते समय इन बातों का ध्यान रखे।

Holi special trains

दूसरा रूट

2- पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस (11031/11032)
इसे रेलवे की तरह से साप्ताहिक रुप से शुरू किया गया है।

ट्रेन नंबर 11031- 23 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है।
हर सोमवार पनवेल से रवाना होती है। ऐसे में अगर आप पनवेल से अलीपुरद्वार जा रही हैं, तो सोमवार 2 तारीख के लिए इसमें टिकट बुक कर सकती हैं।
हर गुरुवार अलीपुरद्वार से रवाना होगी, इसलिए वापसी 5 मार्ज को होली मानाने के बाद पनवेल आ सकती हैं।

ट्रेन के स्टॉप-

कल्याण
नाशिक (नाशिक रोड)
भुसावल
इटारसी
जबलपुर
प्रयागराज (छिवकी)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
दानापुर
कटिहार
न्यू जलपाईगुड़ी
सिलीगुड़ी
तीसरा रूट

Holi special train

दादर-नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
दादर रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री इसमें टिकट बुक कर सकते हैं।
ट्रेन नंबर 04001- दादर से नई दिल्ली- 27 फरवरी को चेलगी।
इसके बाद आपको 6 मार्च 2026 को इससे यात्रा करने का मौका मिलेगा।
इसका अर्थ है कि आप केवल 2 बार इससे यात्रा कर पाएंगे।

ट्रेन नंबर 04002 -नई दिल्ली से दादर- 25 फरवरी को चली थी।
अब आप 4 मार्च 2026 को नई दिल्ली से ट्रेन ले पाएंगे।


ऑनलाइन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है। 

वेस्टर्न रेलवे यानी मुंबई सेंट्रल, वडोदरा, अहमदाबाद, रतलाम , राजकोट और भावनगर जैसे स्टेशन से 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है।
09208/09207, 09416/09415, 09056/09055, 09037/09038,
09009/09010, 09011/09012, 09017/09018, 09035/09036, 09562/09561

Share this story