होली के लिए जा रही हैं बरसाना, लड़कियों को जरूर ध्यान रखनी चाहिए ये 5 बातें

WhatsApp Channel Join Now

बरसाना की लठमार, लड्डू वाली होली, फूलों वाली होली पर कमाल का माहौल होता है. रंग से सराबोर लोग, हुरियारों की नाचती-गाती टोलियां…बरसाना से वृंदावन तक हर तरफ होली की धूम में लोग डूबे हुए दिखाई देते हैं. कृष्ण की नगरी में होली मनाने की ख्वाहिश ज्यादातर लोगों की होती है. इस वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पर पहुंचते हैं, इसलिए न सिर्फ कृष्ण-राधा के मंदिरों में जनसैलाब होता है, बल्कि गलियां भी खचाखच भरी दिखती हैं, इसलिए सेफ्टी भी बेहद जरूरी है. खासतौर पर लड़कियों को वहां जाने के दौरान कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए.

कई बार हम सोशल मीडिया पर तैरने वाली रील्स को देखकर कहीं की ट्रिप प्लान कर लेते हैं और पहुंचने के बाद मजा किरकिरा हो जाता है. दरअसल इसका कारण होता है सही से जानकारी न लेना और जरूरी तैयारी न करना. इसी तरह से वृंदावन की होली में शामिल होने के लिए सिर्फ सोशल मीडिया पर भरोसा न करें, बल्कि अपनी सेफ्टी के लिए खुद ही कुछ तैयारियां जरूरी करें. तो चलिए जान लेते हैं.

Holi Festival

ग्रुप में जाना है बेस्ट
अगर आप होली पर बरसाना जाने का प्लान कर रही हैं तो ग्रुप में जाना बेस्ट रहता है. अपने कुछ मेल फ्रेंड्स को साथ में ले जाएं तो और भी बेहतर रहेगा. भले ही ये सुनने में थोड़ा अजीब हो सकता है, लेकिन होली के दौरान इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि अकेले आप परेशान हो सकती हैं. अगर ऐसे में कुछ लोग साथ होंगे तो ये सेफ्टी के लिहाज से भी बेहतर रहता है और दोस्तों के साथ एंजॉय करना सबसे बढ़िया चीज है.

बहुत ज्यादा भीड़ से बचें
बरसाना में होली के दौरान भीड़ से बचना लगभग नामुमकिन है, लेकिन फिर भी कोशिश करें कि उन जगहों पर भीड़ के बीचो-बीच रहने से बचें. किनारों के स्पेस में रहकर एंजॉय करें. इससे अगर किसी तरह धक्का-मुक्की होने की संभावना रहती है तो वहां से निकलना आपके लिए बहुत आसान रहता है.

Barsana Holi 2026: होली पर जा रहीं हैं बरसाना, तो लड़कियां जरूर फॉलो करें ये  सेफ्टी ट‍िप्‍स; नहीं बिगड़ेगा मजा | barsana holi 2026 safety tips for girls  travel guide | Herzindagi
इवेंट्स में कुछ घंटे पहले पहुंचे
बरसाना में होली के किसी इवेंट में जाना है तो ये सुनिश्चित करें कि इवेंट के शुरू होने की टाइमिंग से कुछ घंटे पहले ही वहां पहुंच जाएं. इससे आपको एक कंफर्टेबल और सेफ जगह मिल जाती है. इसी के साथ आप इवेंट को भी ज्यादा अच्छी तरह से एंजॉय कर पाएंगी.

पहले ही बुक करें होटल
किसी भी तरह की परेशानी होने पर भीड़ से निकलकर सीधे रूम पर पहुंचकर आराम करना बेहतर रहता है. खासतौर पर अगर आप लड़की हैं तो ये और भी जरूरी हो जाता है. दरअसल बड़ी संख्या में लोगों के वहां पहुंचने की वजह से रहने की जगहें खाली नहीं रहती हैं. इससे आपको रूम मिलने में परेशानी हो सकती है. बाहर कहीं भी ठहरना सुरक्षित नहीं रहता है. यही सही रहता है कि आप पहले ही किसी हॉस्टल, धर्म शाला या फिर होटल के बारे में सही से जानकारी जुटा लें. किसी जान पहचान के व्यक्ति से बात करें जो रूम दिला सकता हो या फिर ऑनलाइन पहले से ही बुकिंग कर लें.

क्या है बरसाना होली का इतिहास, जानें कहां मनाया जाता है त्योहार?

लेयरिंग में कपड़े पहनना सही
अक्सर सोशल मीडिया पर बहुत सारी चीजें देखने में भले ही एस्थेटिक लगती हैं, लेकिन आप असल में उस जगह पर पहुंचकर ही सही माहौल को समझ पाते हैं. होली पर बरसाना जा रही हैं तो अपने साथ ऐसे कपड़े रखें जो थोड़ा पुराने हो यानी कहने का मतलब है कि फेंकने में आपको अफसोस न हो. दरअसल इतना रंग पड़ता है कि कपड़ों को फिर कैरी करना मुश्किल है. इसी के साथ जरूरी है कि आप लेयर में कपड़े पहनें. कई बार भीड़ में कपड़े खिंचने का डर रहता है. जैसे एक टॉप साथ में लॉन्ग शर्ट और आरामदायक पैंट्स सबेस बढ़िया ऑप्शन है. इसके साथ ही एक एक्स्ट्रा स्टोल जरूर साथ में रखें.

Share this story