Family Vacation Places: परिवार के साथ मई में देश की इन शानदार और हसीन जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

m
WhatsApp Channel Join Now

मई साल का एक ऐसा महीना होता है, जब देश के अधिकांश हिस्से में भीषण गर्मी पड़ती है, जिसकी वजह से हर कोई परेशान रहता है। इसलिए कई लोग परिवार के साथ ठंडी जगहों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं।मई की भीषण गर्मी से जब लोग परेशान होते हैं, तो ठंडी जगहों से लेकर समुद्र किनारे घूमने का प्लान बनाते हैं। गर्मी में पहाड़ों में घूमने की बात होती है, तो हिमाचल से लेकर जम्मू और उत्तराखंड में कई लोग घूमना पसंद करते हैं। इसके अलावा, कई लोग समुद्र तट के किनारे ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए भी पहुंचते हैं।इस आर्टिकल में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मई की तपती गर्मी से दूर ठंडी हवाओं के बीच में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने पहुंच सकते हैं।

मुनस्यारी 

Munsyari

अगर आप मई की तपती गर्मी में उत्तराखंड की हसीन वादियों में परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार ऋषिकेश, नैनीताल या मसूरी नहीं, बल्कि मुनस्यारी पहुंच सकते हैं। मुनस्यारी उत्तराखंड का एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है।
गर्मी के मौसम में मुनस्यारी में कई लोग परिवार के साथ घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। मई में यहां का मौसम भी एकदम सुहावना रहता है। यहां के पहाड़ों में हर समय ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं। मुनस्यारी में परिवार के साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी उत्फ उठा सकते हैं।

काजा 

Why Kaza Is So Famous

समुद्र तल से करीब 11 हजार से ही अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद काजा, हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत और हसीन जगहों में से एक है। यह खूबसूरत जगह लाहौल और स्पीति जिले में स्पीति नदी के किनारे स्थित है।
गर्मी के मौसम में काजा हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटकों को ठंडी-ठंडी हवाओं से स्वागत करता है। मई के महीने में काजा का अधिकतम तापमान 13 °C के आसपास रहता है। इसलिए यहां कई लोग परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए पहुंचते हैं। काजा में आप किबूर मठ और बुआ मठ के अलावा, हिमालय के लुभावने दृश्यों को भी देख सकते हैं।
पहलगाम 

Pahalgam Best Places

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से करीब 90 किमी दूर स्थित पहलगाम देश का एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है, जहां देशी और विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। पहलगाम, जम्मू कश्मीर के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन्स में से भी एक है।
पहलगाम अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शांत और शुद्ध वातावरण से सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। मई के महीने में भी यहां ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती है। पहलगाम को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग भी माना जाता है। पहलगाम में आप तुलियन झील, शेषनाग झील, चंदनवाड़ी और आरू घाटी जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

एल्लेपी 

Why Alleppey Is So Famous

अगर आप मई में परिवार के साथ दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको एल्लेपी पहुंच जाना चाहिए। एल्लेपी, केरल का एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। एल्लेपी को कई लोग अलप्पुझा के नाम से भी जानते हैं।
एल्लेपी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बैकवाटर्स और नहरों के लिए प्रसिद्ध है। एल्लेपी को केरल में 'पूर्व का वेनिस' भी कहा जाता है। यह राज्य के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स में से भी एक माना जाता है। अरब सागर के तट पर स्थित एल्लेपी में आप मौज-मस्ती करने के साथ-साथ वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

नॉर्थ सिक्किम 

North Sikkim

मई की तपती गर्मी में नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको नॉर्थ सिक्किम पहुंच जाना चाहिए। गर्मी के मौसम में यह सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
मई के महीने में नॉर्थ सिक्किम का तापमान एकदम सुहावना रहता है। नॉर्थ सिक्किम की ठंडी हवाओं के बीच में आप गुरुडोनग्मार लेक, युमथांग वैली, चोपटा वैली, माउंटेन कटाओ, चुंगथांग, थंगू वैली और लाचेन जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

 

Share this story