अप्रैल से जून की छुट्टियों में जरूर देखें भारत के ये 4 शानदार फेस्‍ट‍िवल, यादगार हो जाएगी ट्र‍िप

WhatsApp Channel Join Now

हमारे यहां भारत में घूमने फिरने वाले जगहों की कमी नहीं है। साथ ही घुमक्कड़ी के शौकीन भी यहां बहुत है। मौसम कोई भी हो, लोग बैग उठाते हैं और चल पड़ते हैं। गर्मी में जब भीषण गर्मी पड़ती है तो लोग कहीं न कहीं घूमने की प्लानिंग करते ही हैं। ऐसे में अगर आप हर बार वही बीच और पहाड़ों पर घूम कर बोर हो चुकी हैं, तो ये वक्त है कुछ नया एक्सप्लोर करने का।आप इस बार अपनी ट्रिप थोड़ा हटकर प्लान कर सकती हैं। जैसा कि आप सभी जानती हैं कि भारत अपनी संस्कृति और मेलों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। ऐसे में अप्रैल से जून के बीच भारत के अलग-अलग हिस्सों में कुछ ऐसे शानदार फेस्टिवल मनाए जाते हैं, जो आपकी ट्रिप में चार चांद लगा देंगे। हम आपको उन फेस्टिवल्स के बारे में बता रहे हैं जिसे देखने आप जा सकती हैं।

ladakh summer festival (2)

असम में देख आएं बोहाग बिहू

अगर आप अप्रैल में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रही हैं, तो नॉर्थ ईस्ट भी जा सकती हैं। नॉर्थ ईस्ट में असम से बेहतर कोई जगह है ही नहीं। यहां 14 से 20 अप्रैल तक बोहाग बिहू फेस्टिवल मनाया जाता है। ये असमिया नववर्ष का फेस्टिवल होता है। इस दौरान यहां पर आपको लोक संगीत और नृत्य का नजारा देखकर मजा आएगा। खास बात तो ये है कि इस समय आप यहां पर काजीरंगा नेशनल पार्क भी घूम सकती हैं।

ladakh summer festival

लद्दाख का हेमिस फेस्टिवल

भारत में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसका लद्दाख जाने का सपना नहीं होगा। यहां की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। एडवेंचर लवर्स तो यहां जरूर जाते हैं। तो अगर आपको शांति और एडवेंचर दोनों चाहिए तो आप यहां पर लगने वाला हेमिस फेस्टिवल बिल्कुल भी मिस करें। ये फेस्टिवल हेमिस मठ में मनाया जाता है। इसका आयोजन 24 से 25 जून के बीच किया जाता है।

ladakh summer festival (3)

केरल का त्रिशूर पूरम फेस्टिवल

अगर आपको कुछ बड़ा देखना है तो आप God's Own Country यानी केरलम जा सकती हैं। यहां पर होने वाले त्रिशूर पूरम फेस्टिवल देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं। आपको बता दें कि त्रिशूर पूरम को ‘फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स' कहा जाता है। ये फेस्टिवल 26 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दौरान हाथियों की एक बहुत लंबी शोभायात्रा निकलती है।

ladakh summer festival (4)

ऊटी का समर फेस्टिवल

ऊटी साउथ इंडिया का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां गर्मियों में तो लोगों की भयंकर भीड़ पहुंचती है। आपको बता दें कि गर्मियों में ऊटी में समर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। ये 4 से 27 मई तक मनाया जा सकता है। इस दौरान बोटैनिकल गार्डन में रंग बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी भी लगाई जाती है। साथ ही आपको बोट रेस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने का मौका भी मिलेगा।तो अगर आप भी कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो अबकी इन फेस्टिवल्स को मिस न करें। यहां जाकर आपको इतना अच्छा लगेगा कि ये समय जिंदगी भर याद रहेगा। 

Share this story