Dangerous Trek of India: बर्फ-पहाड़ और खतरनाक रास्ते… ये हैं भारत के 5 सबसे खतरनाक ट्रैक
ट्रैकिंग एक ऐसी एक्टिविटी है, जो आपको न सिर्फ एक अलग एक्सपीरियंस देती है बल्कि कई नई चीजों से रूबरू भी करती है. एडवेंचर पसंद लोगों के लिए ट्रैकिंग करना सुकूव का जरिया होता है. भारत में ट्रैकिंग का शौक रखने वालों की कमी नहीं है. वहीं, यहां आपको हिमाचल से लेकर उत्तराखंड और लद्दाख में ऐसे-ऐसे ट्रेक मिल जाएंगे, जो अलग ही अनुभव देते हैं. ट्रैकिंग करना जितना मजेदार होता है उतना ही खतरनाक भी. कई ट्रेक ऐसे हैं जहां मौसम पलभर में बदल जाता है, रास्ते बेहद संकरे होते हैं और जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है.अगर आप भी ट्रैकिंग के शौकीन हैं और अब कुछ तुफानी करना चाहते हैं तो हम आपके लिए भारत के 5 सबसे खतरनाक ट्रैक लेकर आए हैं. ऊंची चोटियों के बीच बने ये ट्रैक अपने शानदार नजारों के साथ-साथ कठिन रास्तों के लिए भी दुनियाभर में मशहूर हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

चादर ट्रैक, लद्दाख
भारत के सबसे खतरनाक ट्रैक की बात की जाए तो इसमें चादर ट्रैक का नाम सबसे पहले लिया जाता है. यहां का तापमान माइनस 25 से 30 डिग्री तक पहुंच जाता है, जिसमें ट्रैक करना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है. ये ट्रैक लद्दाख में जमी हुई जंस्कार नदी पर किया जाता है।. सर्दियों में जब नदी पूरी तरह बर्फ की मोटी चादर में बदल जाती है, तब लोग इस ट्रेक पर निकलते हैं. इस ट्रैकिंग के दौरान रास्ते बेहद कठिन होते हैं, मौसम अपना रूख बदलता रहता है. बर्फ कभी भी टूट सकती है और मौसम अचानक खराब हो सकता है. हालांकि चारों तरफ दिखाई देने वाले बर्फीले पहाड़ और जमी हुई नदी का नजारा लोगों को रोमांच से भर देता है.

कालिंदी खाल ट्रैक, उत्तराखंड
उत्तराखंड का कालिंदी खाल ट्रैक भी खतरनाक ट्रैक की लिस्ट में आता है. ये काफी कठिन रास्तों से होकर गुजरता है, जिसे पूरा करना हर किसी की बस की बात नहीं होती है. यह ट्रेक गंगोत्री और बद्रीनाथ को जोड़ता है और इसकी ऊंचाई करीब 19 हजार फीट तक पहुंचती है. यहां ट्रेकर्स को ग्लेशियर, बर्फीले रास्ते और पत्थरों से भरे खतरनाक मार्ग पार करने पड़ते हैं. ऑक्सीजन की कमी और खराब मौसम इस ट्रेक को और चुनौतीपूर्ण बना देते हैं. ऐसे में इस ट्रेक पर सिर्फ एक्सपीरियंस ट्रैकर्स को जाने की सलाह दी जाती है.
.webp)
पिन पार्वती ट्रैक, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का पिन पार्वती ट्रैक अपनी खूबसूरती के साथ-साथ खतरनाक रास्तों के लिए भी जाना जाता है. ये ट्रैक पार्वती वैली को स्पीति घाटी से जोड़ता है. यहां रास्ते बेहद संकरे और फिसलन भरे होते हैं. कई जगहों पर ट्रैकर्स को बर्फीले ग्लेशियर और तेज बहती नदियों को पार करना पड़ता है. ऊंचाई ज्यादा होने के कारण सांस लेने में दिक्कत भी हो सकती है. हालांकि यहां के पहाड़, झीलें और बर्फ से ढकी चोटियां सफर को यादगार बना देती हैं.

स्टोक कांगड़ी ट्रैक, लद्दाख
स्टोक कांगड़ी ट्रैक को भारत के सबसे मुश्किल और खतरनाक ट्रैक में गिना जाता है. ये ट्रैक करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचता है. यहां ट्रेकिंग के दौरान तेज बर्फीली हवाएं, खड़ी चढ़ाई और ऑक्सीजन की कमी बड़ी चुनौती बन जाती है. कई बार खराब मौसम की वजह से ट्रैक बीच में रोकना भी पड़ता है. हालांकि जो लोग इस ट्रैक को पूरा कर लेते हैं, उन्हें लद्दाख की खूबसूरत वादियों और हिमालय की शानदार चोटियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है.

