भीड़-ट्रैफिक और गर्मी, पहाड़ों का मजा खराब कर सकती हैं ये जगहें; लिस्ट देखकर ही बनाएं प्लान

WhatsApp Channel Join Now

गर्मी से राहत पाने के लिए हजारों लोग पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, लेकिन अब यहां की सड़कों का भी हाल-बेहाल हो गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग कई-कई घंटों तक जाम में फंसे हुए हैं। परिवार के साथ ठंडी वादियों में सुकून के पल बिताने का प्लान बनाना कई लोगों को भारी पड़ गया है। सबसे ज्यादा परेशानी हिमाचल प्रदेश जा रहे यात्रियों को हो रही है। ऐसे में अगर आप भी बच्चों या दोस्तों के साथ पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं, तो यहां की सड़कों का हाल जान लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको भीड़ ज्यादा मिलेगी।

मनाली

सबसे ज्यादा परेशानी मनाली घूमने गए यात्रियों को हो रही है। मनाली से 'प्रिंसेस ऑफ हिल स्टेशन' तक इतना ज्यादा जाम लगा हुआ है कि गाड़ियां कई घंटों से एक ही जगह पर खड़ी है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग भी लंबा जाम लगा है। ऐसे में जिस पॉल्यूशन और शोर-शराबे से दूर लोग सुकून की तलाश में गए हैं, वही उन्हें पहाड़ों पर भी झेलना पड़ रहा है।

Munnar Ooty Darjeeling travel

रोहतांग-शिंकुला

गर्मी में पहाड़ों पर बर्फबारी की खबर सुनते ही, पर्यटक अपनी-अपनी गाड़ियों से पहाड़ों पर निकल पड़े हैं, लेकिन जाम ने सबका हाल-बेहाल कर दिया है। जहां प्रशासन ने केवल 1300 गाड़ियों को ऊपर जाने की अनुमति दी थी, वहां 3 हजार से भी ज्यादा पर्यटक घूमने निकल पड़े हैं। आप भी अगर यहां घूमने का प्लान बना रही हैं, तो पहले यहां के हालात के बारे में जान लें। आपका आधा ट्रिप ट्रैफिक और थकान में ही बीत जाएगा।

quiet hill stations for summer
शिमला

गर्मी के मौसम में शिमला भी एक ऐसी जगह है जहां घूमने के लिए हर साल पर्यटक जाते हैं। इस साल भी यहां इतनी ज्यादा भीड़ पहुंच गए है कि होटल के दाम भी बढ़ गए हैं। ऐसे में जो कमरे में आपको 1200 से 1500 रुपये मिल जाते, वह अब आपको 2000 रुपये से कम में नहीं मिलने वाले। बजट में घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों को इन बातों पर भी नजर डालनी चाहिए।

अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाना ही चाहते हैं, तो मुन्नार, ऊटी या र्दार्जिलिंग जैसी पहाड़ी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां का मौसम भी ठंडा है और आपको भीड़ भी ज्यादा नहीं मिलेगी। ऐसे में आपको सुकून भी मिलेगा और सफर भी यादगार रहेगा।

Share this story