Best Places to Celebrate Holi 2025: इस बार मथुरा-वृंदावन नहीं..होली मनाने के लिए जा सकते हैं इन 3 जगहों पर, आयेगा डबल मजा

m
WhatsApp Channel Join Now

इस समय होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में लाखों लोग मथुरा-वृंदावन जाने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि यहां की होली पूरे देश में सबसे खास मानी जाती है। यहां की होली की सबसे खास बात यह है कि हर दिन अलग-अलग तरह से होली का त्योहार मनाया जाता है। यही कारण है कि देश-विदेश से लोग इसमें शामिल होने आते हैं। लेकिन होली के समय यहां बहुत ज्यादा भीड़ होती है। आप सड़कों पर गाड़ी लेकर नहीं चल सकते, क्योंकि लोगों की संख्या ही इतनी ज्यादा रहती है।

होली के दौरान मथुरा-वृंदावन भारी भीड़, ट्रैफिक जाम, होटल्स में एडवांस बुकिंग की जरूरत और रंगों में मिलावट जैसी कुछ परेशानियां भी देखने को मिलती हैं। इसलिए, जिन लोगों को भीड़-भाड़ और ट्रैफिक में नहीं फंसना है, वह होली मनाने के लिए दूसरी जगहों की तलाश कर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको ज्यादा भीड़ नहीं मिलने वाली। आपको बच्चों के साथ यात्रा करने में भी परेशानी नहीं होगी।

instead of mathura vrindavan india famous places to celebrate holi
बनारस की होली

अगर ऐसी जगह चाहते हैं, जहां मथुरा-वृंदावन से भीड़ कम हो, तो आपको बनारस में होली मनाने जाना चाहिए। होली के अवसर पर यहां के घाटों और मंदिरों का नजारा अद्भुत होता है। बनारस की होली अपने अनोखे अंदाज और मस्ती भरे माहौल के लिए जानी जाती है। भांग, संगीत और गंगा घाटों की रौनक देखने के बाद हर बार आपका यहां होली मनाने आने का मन होगा। काशी विश्वनाथ मंदिर और अस्सी घाट पर होली पर खास आयोजन भी होता है। इसलिए अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पूरे परिवार के साथ बनारस जा सकते हैं।

instead of mathura vrindavan india famous places to 1celebrate holi 2025

जयपुर और पुष्कर की होली

अगर राजस्थान में आप होली के अवसर पर कभी घूमने नहीं गए हैं, तो इस बार आपको जाना चाहिए। जयपुर और पुष्कर की होली अपने अनोखे अंदाज और आयोजन के लिए जानी जाती है। होली पर यहां संगीत, डीजे, ढोल-नगाड़ों और रंगों के साथ जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। यहां पर्यटकों को होली पर घूमने आना अच्छा लगता है। पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के आसपास और मुख्य बाजार में हजारों लोग इकट्ठा होकर होली खेलते हैं। आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मार्च में घूमने के लिए यह बेस्ट जगह में से एक है।

instead of mathura vrindavan india famous places

मुंबई और पुणे

मुंबई जैसे बड़े शहर की होली पर भी अनोखी होती है। यहां की होली बॉलीवुड के रंग में रंगी होती है, जहां बीच पार्टियों, सेलेब्रिटी इवेंट्स और सोसाइटी फंक्शन्स जैसी चीजें आपको देखने को मिलेगी। वहीं, पुणे में भी होली मॉडर्न अंदाज में होती है। यहां ढोल-ताशों के साथ जुलूस निकलते हैं, जिसमें आपको मराठी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यह होली सेलिब्रेशन के लिए अच्छी जगह में से एक है।

Share this story