Monsoon में ट्रिप प्लान करने से पहले देखें लिस्ट, ये खूबसूरत जगहें बरसात में बन जाती हैं डेंजर जोन

WhatsApp Channel Join Now

मॉनसून आते ही हर क‍िसी को घूमने का मन करने लगता है। हमारे यहां भारत में कुछ ऐसी जगहें भी ह‍ैं जो मॉनसून में और भी ज्‍यादा खूबसूरत हो जाती हैं। इसी वजह से कई लोग मॉनसून में छुट्ट‍ियों की प्‍लानि‍ं करते हैं, लेक‍िन जो जगहें बार‍िश में खूबसूरत द‍िखती हैं, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती हैं। इसी कारण सोच समझकर ट्र‍िप प्‍लान करने की सलाह दी जाती है।दरअसल, कुछ जगहों पर मॉनसून के समय लैंडस्‍लाइड, बाढ़, सड़क बंद होने और नद‍ियों के उफान से कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप इन द‍िनों कहीं घूमने की प्‍लान‍िंग कर रही हैं तो उन जगहों के बारे में जरूर जान लें जहां बार‍िश के समय खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं-

मसूरी, नैनीताल और उत्तराखंड के कई ह‍िल स्‍टेशंस

उत्तराखंड में कई ह‍िल स्‍टेशंस हैं जहां लोगों की भीड़ सालों साल देखने को म‍िलती है, लेकिन मॉनसून में यहां जाना आपके ल‍िए चुनौती बन सकता है। दरअसल, बारिश के समय कई जगहों पर लैंडस्‍लाइड हो सकती है। पहाड़ों से पत्थर और मिट्टी गिरने से कभी भी सड़कें बंद हो जाती हैं। इसके अलावा नदियों का वॉटर फ्लो भी बढ़ जाता है। साथ ही आए द‍िन कहीं न कहीं बादल फटने की खबरें भी आती रहती हैं। इसल‍िए अगर आप मसूरी, नैनीताल, केदारनाथ, बद्रीनाथ और जोशीमठ जैसी जगहों पर जाने का साेच रही हैं तो अभी थोड़ा रुक जाएं।

travel tips for monsoon (1)

कुल्लू-मनाली

हिमाचल प्रदेश का कुल्लू-मनाली बहुत ही खूबसूरत जगह है, लेकिन बार‍िश में यहां जान भी खतरे से खाली नहीं होता है। दरअसल, भारी बारिश होने पर पहाड़ों से मलबा सड़कों पर आ जाता है। इससे कई बार तो रास्‍ते भी बंद हो जाते हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसा कई बार हुआ है क‍ि कई जगहों पर बाढ़ और बारिश से काफी नुकसान हुआ है। इसल‍िए अगर आप यहां जाने के बारे में सोच रही हैं तो बेहतर रहेगा क‍ि मौसम का अपडेट ले लें।

दार्जिलिंग

खूबसूरत ह‍िल स्‍टेशन की बात होती है तो वेस्‍ट बंगाल के दार्जिलिंग का ख्‍याल जरूर आता है। ये जगह अपनी खूबसूरत वादियों और चाय के बागानों के लिए पूरी दुन‍िया में फेमस है। बारिश के दौरान यहां की नेचुरल ब्‍यूटी ताे और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है, लेकिन इसी समय कुछ खतरे भी बढ़ जाते हैं। जैसे- तीस्ता नदी का फ्लो कई बार काफी बढ़ जाता है। लगातार बारिश होने से कई जगहों पर लैंडस्‍लाइड होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसल‍िए सोच-समझकर ही दार्जिल‍िंग का ट्र‍िप प्‍लान करें।

travel tips for monsoon (2)

नॉर्थ ईस्ट और कुछ इलाके

बारिश के मौसम में नॉर्थ-ईस्‍ट इंड‍िया के कई राज्यों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। असम और अरुणाचल प्रदेश जैसी जगहों पर भारी बारिश से कई द‍िक्‍कतें हो सकती हैं। इसके अलावा अगर आप मुंबई या गोवा जाने का सोच रही हैं तो अभी आप थोड़ा रुक सकती हैं। इन द‍िनों मुंबई के हालात थोड़े खराब हैं।

ट्रिप प्लान करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

मॉनसून में ट्र‍िप पर जाना कोई गलत बात नहीं है, लेक‍िन खुद की सेफ्टी का ध्‍यान रखना उतना ही जरूरी है। इसल‍िए ट्र‍िप प्‍लान करते समय कुछ बातें ध्‍यान में रखें। जैसे- 

ट्र‍िप प्‍लान करने से पहले मौसम का अपडेट जरूर देख लें।
जहां जा रही हैं वहां के हालात जान लें।
भारी बारिश की चेतावनी हो तो ट्र‍िप प्‍लान न करें।

Share this story