जगन्नाथ मंदिर जा रही हैं आप? जाने से पहले इन बातों को ध्यान में रखकर करें प्लानिंग
कुछ ही दिनों में रथ यात्रा का खास पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में लाखों श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल होने के लिए जगन्नाथ पुरी जाएंगे। अगर आप भी इसी बीच जगन्नाथ पुरी जाने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए सही रहेगी। आज इस खबर में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताएंगे, जिसका आपको खास ध्यान रखना चाहिए।
जगन्नाथ पुरी जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपकी जगन्नाथ जाने की टिकट कन्फर्म हो गई हैं, लेकिन आने की टिकट अभी कन्फर्म नहीं हुई है, तो आप रिटर्न आने की टिकट भी साथ में कर लें, क्योंकि भीड़ ज्यादा होने की वजह से आपको टिकट मिलने में परेशानी हो सकती है और इसके अलावा आपके आगे के काम भी रुक सकते हैं। ऐसे में आप वापस आने के लिए पहले से ही फ्लाइट या ट्रेन की बुकिंग करवा सकती हैं।
-1782558501290.jpg)
आने और जाने के कन्फर्म टिकट करें
अगर आप रथ यात्रा के दौरान जाने के लिए टिकट बुक कर चुकी हैं, लेकिन होटल की बुकिंग वहां जाने के बाद करने का सोच रही हैं, तो यह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। क्योंकि यह समय जगन्नाथ यात्रा का है, ऐसे में यहां पर भीड़भाड़ ज्यादा होने की वजह से आपको रूम मिलने में परेशानी हो सकती है। अगर आपको रूम मिल भी जाता है, तो आपके बजट से बाहर मिलेगा, जिसकी कीमत बहुत ज्यादा हो सकती है।
बुजुर्गों के लिए वीआईपी पास का करें इंतजाम
अगर आप रथ यात्रा के लिए जगन्नाथ पूरी जा रही हैं और आपके साथ बुजुर्ग महिला या पुरुष है, तो आप उनके लिए अलग से वीआईपी पास पहले से बनवाकर रख सकती हैं, या मंदिर में आपको कई सारे पंडा यानी पंडित मिल जाएंगे, जिनकी मदद से आप अपने साथ में आएं सीनियर सिटीजन के दर्शन करवा सकती हैं, क्योंकि मंदिर के अंदर भीड़ होने की वजह से बुजुर्गों को थोड़ी समस्या हो सकती है।
-1782558520500.jpg)
बच्चों का भी रखें खास ध्यान
अगर आपके साथ जगन्नाथ यात्रा के लिए छोटे बच्चे भी जा रहे हैं, तो आपको रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथ पुरी में बेहद भीड़ देखने को मिल सकती हैं। ज्यादा भीड़ होने की वजह से बच्चे घबरा जाते हैं। इसलिए आप छोटे बच्चों को साथ लेकर जाना अवॉयड कर सकती हैं या अगर बच्चे बड़े हैं, तो उनका खास ध्यान रखें। इसके अलावा खानपान का भी बहुत ध्यान रखें, क्योंकि मौसम बदलने की वजह से परेशानी हो सकती है।

