रात को ट्रेन में अकेले सफर करने में लगता है डर? इन 5 तरीकों से रेलवे रखता है हर महिला यात्री का ख्याल

WhatsApp Channel Join Now

ट्रेन का सफर भले ही बहुत आसान होता, लेकिन आज भी महिलाएं अकेले सफर करने में काफी डरती हैं। महिला यात्री रात के वक्त ट्रेन में सफर करने से काफी खौफ खाती हैं। हालांकि, रेलवे महिला पैसेंजर्स की सुरक्षा का खास इंतजाम करती है। इसी के चलते महिलाओं को ट्रेन में सुरक्षित सफर करने के लिए कई तरह के विशेष अधिकार भी दिए गए हैं।

अगर आप भी ट्रेन में अकेले सफर करने से डलती हैं, तो बता दें कि रेलवे कई तरह के विशेष अधिकार और सुरक्षा मुहैया करती है, जिससे महिला यात्री को ट्रेन में सफर करते हुए, किसी तरह की कोई समस्या ना हो। आज हम आपको ऐसी ही 5 सुविधाओं के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानती होंगी। आइए जानें, रेलवे ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या नियम बनाए हुए हैं?

Separate reserved coaches for women

महिलाओं के लिए अलग से रिजर्व कोच

रेलवे ने महिलाओं की सहूलियत के लिए मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में अलग से महिला कोच लगवाए हुए हैं। इसमें महिलाएं बिना किसी डर के सफर कर सकती हैं। ये डिब्बे पुरुषों के लिए पूरी तरह से बैन होते हैं। सबअर्बन ट्रेनों में भी महिलाओं के लिए अलग से एक डिब्बा होता है। इसमें आप अकेले भी सफर कर सकती हैं।
बिना टिकट भी महिलाओं को मिलते हैं ये अधिकार

अगर आप रात के वक्त बिना वैध ट्रेन टिकट के सफर कर रही हैं, तो भी आपको कोई रेलवे कर्मचारी ट्रेन से उतार नहीं सकता। महिलाओं की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए, भारतीय रेलवे ने यह नियम बनाया है।
महिला सुरक्षाकर्मी होती हैं तैनात

रात में अकेले ट्रेन के सफर में लगता है डर? हर महिला को पता होनी चाहिए ये  बात, रेलवे इन 5 तरीकों से रखती है ख्याल| Zee Business Hindi

रेलवे महिलाओं को विशेष सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे में रिजर्व कोच में अकेले सफर कर रही महिलाओं का हालचाल पूछने के लिए महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाती है। ये महिला सुरक्षाकर्मी हर थोड़ी देर में अकेले सफर करने वाली महिला का हाल पूछती हैं।
अलग से बने हैं वेटिंग लाउंज

रेलवे स्टेशन पर अक्सर लोग पहले से आकर ट्रेन का इंतजार करते हैं। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उनके लिए अलग से वेटिंग लाउंज की भी व्यवस्था की गई है। इसमें रहकर रात में सफर करने वाली महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकती हैं।
सीट चेंज करने की भी मिलती है सुविधा

Why Do Trains Run Faster At Night Know Indian Railways Interesting Facts  Logic Explained - Amar Ujala Hindi News Live - Indian Railways:रात के समय  क्यों तेज चलती हैं ट्रेनें, जानिए क्या

अगर कोई महिला ट्रेन में अकेले सफर करते हुए, किसी सीट पर सही महसूस नहीं कर रही है, तो वह टीटीई से बात करके अपनी सीट बदलवा भी सकती है।

Share this story