Amarnath Yatra Registration 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें घर बैठे आवेदन करने का आसान तरीका

WhatsApp Channel Join Now

हमारे यहां भारत में घूमने के लिए एक से एक जगहें मौजूद हैं। किसी को पहाड़ पसंद आते हैं, तो कुछ लोग समंदर किनारे घूमना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो धार्मिक यात्रा पर जाते हैं। हमारे देश में हर साल कई तरह के धार्मिक यात्रा शुरू किए जाते हैं, जैसे- चारधाम यात्रा और अमरनाथ यात्रा। चारधाम में जहां लोग गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जाते हैं, वहीं अमरनाथ यात्रा में लोग बाबा बर्फानी यानी महादेव के दर्शन करते हैं।


Amarmath Yatra 2026 की बात करें तो आज यानी 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा चुका है। आपको बता दें कि इस यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना सबसे जरूरी है। ये काफी कठिन यात्रा मानी जाती है क्योंकि इसमें भक्तों को कठिन पहाड़ी रास्तों को पार करना होता है। अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो हम आपको घर बैठे आवेदन करने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

amarnath yatra registration 2026 (2)
कब से शुरू हो रही है यात्रा?

Amarnath Yatra 2026 की शुरुआत 3 जुलाई 2026 से हो रही है और ये 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। यानी लगभग दो महीने तक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनते हैं और भगवान शिव के दर्शन करने जाते हैं।


रजिस्ट्रेशन कब से शुरू हो रहा है?

इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2026 यानी कि आज से शुरू हो चुका है। इसलिए अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहती हैं, तो देर न करें और जल्दी से आवेदन करें, क्योंकि सीटें लिमिटेड होती हैं।

घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अब आप सोच रही होंगी कि अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करना होता है? इसके लिए आपको Shri Amarnath Shrine Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस तरह आप ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं-

सबसे पहले वेबसाइट ओपन करें
रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करें या भर दें
अपनी सही जानकारी भरें (नाम, उम्र, ID)
यात्रा की तारीख और रूट चुनें
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
सबमिट करने के बाद आपका परमिट जारी कर दिया जाएगा

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप ऑनलाइन नहीं करना चाहतीं, तो ऑफलाइन भी आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए पूरे भारत में करीब 550 से ज्यादा बैंक ब्रांच में ये सुविधा मिलती है। जैसे एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, ICICI Bank, एक्सिस Bank और Yes Bank। आप इन बैंकों में जाकर फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।

amarnath yatra registration 2026 (1)

यात्रा के लिए क्या चीजें हैं जरूरी

आपकी उम्र 13 से 70 साल के बीच होनी चाहिए
आपके पास वैलिड हेल्थ सर्टिफिकेट होना जरूरी है
ये मेडिकल सर्टिफिकेट अप्रैल 2026 में ही जारी हुआ होना चाहिए

रजिस्ट्रेशन के जरूरी स्टेप्स

सबसे पहले CHC (Compulsory Health Certificate) बनवाएं
सही जानकारी के साथ फॉर्म भरें
वैलिड आईडी जमा करें
अपनी यात्रा की तारीख पहले से चुन लें
परमिट मिलना जरूरी है, तभी यात्रा करना पॉसिबल होगा

ये नियम भी जानें

रजिस्ट्रेशन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होता है
यात्रा की तारीख से करीब 7 दिन पहले स्लॉट बंद हो जाते हैं
यह भी पढ़ें- अमरनाथ जाते हुए भगवान शिव ने किया था इन 5 चीजों का त्याग, जानिए यात्रा के दौरान कहां-कहां मिलेंगी छोड़ी हुई वस्तुएं

इस साल मिलेंगे ये फायदे

सभी यात्रियों के लिए RFID ट्रैकिंग कार्ड दिया जाएगा
10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा
ठहरने की बेहतर सुविधाएं भी होंगी
खच्चर, पालकी और कुली के लिए प्री-पेड बुकिंग सिस्टम रहेगा

 

Share this story