उदयपुर : 'बड़ी झील' को देखने के लिए देश-विदेश से आते हैं पर्यटक, ये है खासियत 

vv
WhatsApp Channel Join Now

राजस्‍थान में घूमने के लिए ऐतिहासिक किले और स्मारक ही नहीं बल्कि झीलें भी हैं। सैलानी यहां की बड़ी झील घूम सकते हैं। यह झील उदयपुर में स्थित है। जहां दूर-दूर से टूरिस्ट जाते हैं और इस झील की खूबसूरती का लुत्फ उठाते हैं।  वैसे भी उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है।  यहां सैलानियों के घूमने के लिए एक से बढ़िया एक जगहें हैं। इन्हीं में से एक टूरिस्ट प्लेस है बड़ी झील, जहां काफी तादाद में पर्यटक जाते हैं। यह झील मुख्य शहर से करीब 12 किमी दूर स्थित है। 

bb

इस बड़ी झील का निर्माण महाराजा राज सिंह ने करवाया था। ये झील 1600 ईसवी में तैयार हुआ था। ये झील 155 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली हुई है।  यहां आकर सैलानियों को शांति और सुकून मिलता है। सैलानी यहां पिकनिक मनाते हैं और झील की सुंदरता को निहारते हैं। 

bb

आपको बता दें कि झील का नाम महाराणा राज सिंह की मां जन देवी के नाम पर पड़ा था। बाद में इसे बारी का तालाब बुलाया जाने लगा। धीरे-धीरे यह बड़ी झील हो गई।  इस झील के करीब ही बाहुबली पहाड़ी चोटी है। जहां सैलानी जाते हैं और यहां से मनरोम दृश्य देखते हैं। इस जगह टूरिस्ट ट्रैकिंग करते हैं। अगर आप भी कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो इस बार बड़ी झील को देखने का प्लान बना सकते हैं। बड़ी गांव के नाम से ही इस झील का नाम बड़ी झील हो गया।  

bb

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story