भारत के इस धाम में मौजूद है ये पवित्र झरना, पाप करने वाले लोग छू तक नहीं पाते हैं इसका पानी 

vasudhra fall
WhatsApp Channel Join Now

'देवभूमि' कहा जाने वाला उत्तराखंड राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पौराणिक महत्व के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां ऐसे कई स्थल हैं जिनका विशेष धार्मिक महत्व है। उत्तराखंड में कई बेहद खूबसूरत झरने हैं, जहां दुनियाभर से पर्यटक लुत्फ उठाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चमत्कारी झरने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। आज हम आपको वसुधरा झरना के बारे में बताने जा रहे हैं जो पवित्र बद्रीनाथ धाम से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह झरना अपने आप में बहुत रहस्यमई है उसके बारे में कहा जाता है कि इस झरने का पानी पापी लोगों के ऊपर नहीं गिरता।

vasudha fall

हर व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरता है झरने का पानी 
करीब 400 फीट ऊंचाई से गिरता है। इस झरने का पानी जमीन पर गिरते समय मूर्तियों के समान नजर आता है। यह झरना बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसका पानी हर व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरता है। माना जाता है कि इसका पानी पापी लोगों पर नहीं गिरता। देश विदेश से लोग इस झरने और इसके चमत्कार को देखने आते हैं।

vasudha fall

यहाँ सहदेव ने त्यागे थे अपने प्राण
इस झरने को लेकर कई पौराणिक कथाये प्रचलित हैं। एक धार्मिक कथा के अनुसार यहां पांच पांडवों में से सहदेव ने अपने प्राण त्यागे थे। कहा जाता है कि अगर इस झरने का पानी आप पर गिरे तो समझ जाएं कि आप नेक हैं। यही वजह है कि दुनियाभर से पर्यटक यहां आते हैं और इस झरने के नीचे खड़े होते हैं।

vasudha fall

झरने के पानी में पाए जाते हैं कई औषधीय गुण  
यह भी कहा जाता है कि इसका पानी कई जड़ी बूटी वाले पौधों को छूकर नीचे गिरता है इसलिए जिस पर भी इस झरने का पानी पड़ता है वह हमेशा के लिए निरोगी हो जाता है। अगर आप भी बद्रीनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं तो वसुंधरा झरना देखना ना भूलें। इस जगह की खूबसूरती आपको स्वर्ग में होने की अनुभूति करवाएगी।

देखें वीडियो

 
 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story