बारिश के दीवानों के लिए जन्नत से कम नहीं हैं ये पर्यटन स्थल

WhatsApp Channel Join Now

बारिश का मौसम या मानसून पूरे साल का ऐसा समय होता है जब चारों तरफ हरियाली छा जाती है, खुशनुमा माहौल होता है और प्रकृति की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। यह साल का ऐसा समय होता है जब घर से बाहर निकल कर मौसम का मजा लेने के लिए लोगों का अलग-अलग जगह घूमने का मन करता है। आपको बता दें कि भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं जिनकी सुंदरता वर्षा ऋतु में देखते ही बनती है। बारिश के मौसम में प्रकृति के नजारे देखने के लिए आपका मन भी मचलता है, तो मानसून में यह कुछ स्थान आपके लिए सुखद अनुभव साबित हो सकते हैं।

k

कौसानी
उत्तराखंड राज्य का एक छोटा सा गांव कौसानी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां की खास बात यह है कि वर्षा ऋतु में बादल घरों के ऊपर आ जाते हैं जिससे स्वर्ग की अनुभूति होती है। पर्यटन प्रेमियों के लिए यह स्थान बारिश के मौसम में बेहद लुभावना बन जाता है।

z

जीरो वैली
जीरो वैली के नाम से मशहूर अरुणाचल प्रदेश की इस घाटी का नजारा बारिश के मौसम में देखते ही बनता है। वैसे तो यह स्थान साल भर अपनी खूबसूरती बिखेरता है लेकिन पर्यटक इसकी असली सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं तो वर्षा ऋतु में यहां अवश्य जाएं। 

d

दार्जिलिंग
घूमने के लिए जगहों की बात हो और दार्जिलिंग का नाम ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। चाय के बागानों और हरे-भरे पहाड़ों से सजा दार्जिलिंग भारत का एक मशहूर पर्यटन और प्राकृतिक स्थल है। साथ ही वर्षा ऋतु में तो दार्जिलिंग की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। इसके अलावा दार्जिलिंग टॉय ट्रेन के लिए भी प्रसिद्ध है। टॉय ट्रेन में बैठकर यहां के दृश्यों का आनंद उठाना पर्यटकों के लिए बहुत आनंददायक होता है।

p

पंचगनी
महाराष्ट्र में स्थित पंचगनी बारिश की बूंदों के बीच हरियाली का मजा लेने और घूमने के लिए लोकप्रिय स्थानों में से एक है। हालांकि पंचगनी की यात्रा पूरे वर्ष में कभी भी की जा सकती है लेकिन बारिश के मौसम में यह बेहद खूबसूरत स्थल बन जाता है। पंचगनी 1334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक बेहद खूबसूरत स्थान है।

m

मुन्नार
अगर आप वर्षा ऋतु में कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको एक बार केरल के इद्दुकी जिले के मुन्नार की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। यह स्थान समुद्री स्तर से 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मानसून में यहां का आनंद लेना पर्यटकों के लिए बेहद सुखदाई होता है। और एक बार जाने के बाद वह कभी भी उस अनुभूति को नहीं भूलते हैं।

Share this story