भारत के बेहद नजदीक हैं ये 6 खूबसूरत देश, 4 घंटे के सफर में आप पहुंच जायेंगे यहां 

dd
WhatsApp Channel Join Now

विदेश यात्रा की प्लानिंग करते समय हम सबसे ज्यादा क्या चाहते हैं? यही कि ट्रैवलिंग में हम ज्यादा थके नहीं, जल्द से जल्द अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएं, फ्लाइट में ज्यादा देर तक सफर न करना पड़े आदि, क्यों सही कहा न? वैसे हम आपको बता दें कुछ ऐसे खूबसूरत देश हैं, जहां आप भारत से 3 से 4 घंटे के भीतर आसानी से फ्लाइट के जरिए पहुंच सकते हैं। इस तरह आप ट्रैवलिंग की वजह से थकेंगे भी नहीं और इन शानदार देशों में घूमना फिरना भी हो जाएगा। यकीन नहीं होता? तो चलिए आपको बताते हैं -

dm

भारत से दुबई 
दुबई एक ऐसा शहर है जिसे कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। इसकी जगमगाती सड़कें और ऊंची-ऊंची इमारतें आपको कई दिनों तक यहां रुकने के लिए मजबूर कर सकती हैं। दुबई अपने शून्य अपराध दर, अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल, ट्रैवलिंग और भीड़ से दूर अपनी मशहूर रेगिस्तानी सफारी के लिए जाना जाता है। वैसे पहली बार आने वालों को दुबई लगभग लास वेगास की तरह लग सकता है। दुबई अपने स्वादिष्ट खाने के लिए भी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। आप इस खूबसूरत शहर में मात्र 3 घंटे 35 मिनट में पहुंच सकते हैं।

s

भारत से सिंगापुर
अगर आपका बजट बेहद सीमित है, लकिन विदेश टूर भी करना है, तो ऐसे में सिंगापुर आपको बेहद पसंद आ सकता है। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद से ही ये खूबसूरत द्वीप शहर आपका दिल खुश कर देगा। सिंगापुर दुनियाभर के बैकपैकर्स, फोटोग्राफरों, एडवेंचर लवर्स, और शॉपहोलिक्स को बेहद आकर्षित करता है। ये शहर अपने परिवार वालों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए परफेक्ट स्थान माना जाता है। बेंगलुरु से 4 घंटे 30 मिनट में सिंगापुर पहुंचा जा सकता है।

m

भारत से मलेशिया 
भारत से मलेशिया पहुंचने में महज चार घंटे लगते हैं। मलेशिया एक बेहतरीन शॉपिंग डेस्टिनेशन होने के साथ-साथ अपने स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए भी जाना जाता है। मलेशिया अपने सफेद रेत से घिरे समुद्र तटों, और भव्य पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। आप चाहे परिवार वालों के साथ यहां आएं हो या बिजनेस के सिलसिले से आएं हो, मलेशिया आपको कभी भी बोर होने नहीं देगा।

m

भारत से मालदीव 
भारत से मालदीव आप सिर्फ चार घंटे में पहुंच सकते हैं। यह कपल्स के बीच सबसे पसंदीदा यात्रा स्थलों में से एक है। अगर आप बीच लवर हैं तो आपके लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है, यहां आप कई वाटर एक्टिविटीज में भी शामिल हो सकते हैं और यहां के स्वादिष्ट भोजन के तो क्या ही कहने, समुद्र का आनंद लेते हुए आप यहां के सी फूड का मजा ले ससकते हैं। और चूंकि इस स्थान पर अक्सर मशहूर हस्तियां आती रहती हैं, तो क्या पता यहां आपको उन्हें देखने का मौका भी मिल जाए।

b

भारत से सेशेल्स 
मुंबई से सेशेल्स पहुंचने में लगभग 4 घंटे 30 मिनट लगते हैं। हिंद महासागर में बसा यह अफ्रीकी देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। ये जगह अपने खूबसूरत कोरल रीफ, समुद्र तटों और प्रकृति से घिरे रहने की वजह से पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा वेकेशन स्पॉट बना हुआ है। माहे यहां का सबसे बड़ा द्वीप है, जो अन्य भव्य द्वीपों की यात्रा का केंद्र भी है।

b

भारत से थाईलैंड
पर्यटकों को द्वारा सबसे ज्यादा देखे जाने वाली लिस्ट में थाईलैंड सबसे ऊपर आता है। यहां की आकर्षक नाइटलाइफ़, प्राचीन समुद्र तट और स्वादिष्ट भोजन हर किसी को ये जगह एक्सप्लोर करने के लिए मजबूर कर सकते हैं। यहां के लिए फ्लाइट टिकट भारत के किसी भी बड़े शहर से काफी सस्ते में खरीदी जा सकती है। यहां का फ्लोटिंग मार्किट में जाना तो बिल्कुल भी न भूलें और हाँ यहां के सुरम्य मंदिर इस जगह को स्वर्ग बना देते हैं। भारतीय बैंकॉक हवाई अड्डे पर आगमन पर वीजा सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं। नई दिल्ली से बैंकॉक के लिए 3 घंटे 30 मिनट में आप पहुंच सकते हैं।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story