जून की चिलचिलाती गर्मी से चाहते हैं छुटकारा, तो नॉर्थ ईस्‍ट इंडिया की ये 5 जगहों को करें एक्सप्लोर 

t
WhatsApp Channel Join Now

अगर आप नेचर और एडवेंचर के शौकीन हैं तो जून के महीने में आप भारत के नॉर्थ-ईस्ट जगहों को एक्‍सप्‍लोर करने का प्‍लान बना सकते हैं। आमतौर पर इंटरनेट पर इन जगहों से जुड़ी ज्‍यादा जानकारियां उपलब्‍ध नहीं हैं लेकिन यकीन मानिए, अगर आप इन जगहों पर एक बार आ गए तो दोबारा आने का प्‍लान हर बार बनाएंगे, बर्फ से ढके पहाड़,  झीलें और पहाड़ी नदियां, दूर तक फैले चाय के बगान, यहां के लोगों का खुलापन और उनकी मेहमाननवाजी आपको खासा रोमांचित कर देगी। यकीन नहीं है अगर तो वहां जाकर आप देखें जरूर। 

c

चेरापूंजी, मेघालय 
मेघालय के सबसे ऊंचाई पर बसा ये शहर है चेरापूंजी।  जून के महीने में ये शहर कपल्‍स के लिए परफेक्‍ट डेस्टिनेशन हो जाता है। यहां के लिविंग रूट्स ब्रिज, जो रबर ट्री से बने हैं, सैलानियों के आकर्षण का मुख्‍य केंद्र हैं। आप यहां अपने पार्टनर के साथ झरने, पहाड़, हरियाली आदि को घंटों एन्‍जॉय कर सकते हैं। 

b

जोरहाट, असम 
असम यानी कि चाय के बगान और उनमें काम करते हजारों लोग। ये नजारा सैलानियों के लिए मन मोह लेने वाला होता है।  असम में जोरहाट शहर पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। यहां की जीवनशैली, बगीचे, हलचल और यहां का ट्रेडिशन फूड भी सैलानियों के लिए खास रहा है। गर्मी के मौसम में यहां की शीतलता लोगों को खूब रास आती है। भीड़भाड़ से दूर यह शहर आपको जीवन भर के लिए कुछ अच्‍छी यादें दे सकता है। 

c

भालुकपोंग, अरुणाचल प्रदेश 
अरुणाचल प्रदेश का ये शहर कपल्‍स को काफी पसंद आता है। अनजाने लोग और देहाती कल्चर आपको यहां दो दिन और ठहरने के लिए मजबूर कर देगा। यहां की सुबह और शाम दोनों रोमांचक है।  आप अगर सुबह अपने पाटर्नर के साथ पहाड़ी की तरफ देखें तो यहां का सनराइज वाकई कमाल का है। 

c

तामेंगलोंग, मणिपुर 
मणिपुर का खूबसूरत गांव तामेंगलोंग। हरे-भरे पहाड़ों और जंगल से घिरी ये जगह कपल्‍स को काफी रोमांचित कर सकती है। जून के महीने में यह जगह और भी आकर्षक नजर आती है। यहां की सड़कों पर जंगली जानवरों को भी कभी-कभी देखा जा सकता है।  तेंदुआ, हॉग डियर, जंगली कुत्ते, बाघ और लकड़बग्घे जैसे कई जानवर अक्‍सर सै‍लानियों को नजर आ जाते हैं। 

b

लुंगलेई, मिजोरम 
चारों तरफ हरियाली से घिरा मिजोरम का ये शहर लुंगलेई वाकई कमाल की जगह है। यहां आप ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग सहित कई तरह के एडवेंचर स्‍पोर्ट्स का आनंद भी ले सकते हैं। अगर आप शांति पसंद करते हैं तो बता दें कि लुंगलेई शहर में कई ऐसे स्‍पॉट्स हैं जहां बैठकर आप घंटों नेचर को एन्‍जॉय कर सकते हैं।  दरअसल, लुंगलेई का मतलब ‘द ब्रिज ऑफ रॉक’ है। इस शहर का नाम मिजोरम की सबसे लंबी नदी तल्वांग की एक सहायक नदी- नघासिह के आसपास बने चट्टान जैसे पुल से लिया गया है। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story