मिट्टी के स्वाद का अनूठा अनुभव लेना चाहते हैं तो मणिपुर यात्रा के दौरान इन व्यंजनों को चखना ना भूलें 

manipur
WhatsApp Channel Join Now

मणिपुर सात पहाड़ियों के बीच बसा है और इसे भारत का पूर्वोत्तर रत्न माना जाता है। इसके पड़ोसी मिजोरम, नागालैंड, असम और म्यांमार के साथ भोजन में बहुत अधिक समानता हो सकता है, लेकिन यह अपने रीति-रिवाजों, परंपराओं, जनजातियों और समुदायों में अद्वितीय है, जो इसके पसंदीदा स्ट्रीट फूड पर बहुत बड़ा प्रभाव छोड़ते हैं। प्रकृति की गोद में बसा नॉर्थ ईस्ट राज्य मणिपुर शांति और प्रकृति पसंद लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। मणिपुर में घूमने के लिए बहुत से प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। मणिपुर ना सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि अपने ट्रेडिशनल खाने के लिए भी जाना जाता है। मणिपुर मे खाने-पीने की बहुत सारी वैरायटी देखने को मिलती है। यहाँ के लोग मछली और चावल बहुत शौक से खाते हैं। आज  हम आपको मणिपुर की फेमस डिशेज के बाऱे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी मणिपुर जाएं तो खाने की ये डिशेज जरूर ट्राई करें- 

emromba

ऐरोबा
ऐरोबा मणिपुर की बहुत फेमस डिश है। इस डिश में मछली को उबालकर उसे ड्राई करके बनाया जाता है। चावल के साथ ऐरोबा खाने का मज़ा आप कभी नहीं भूल पाएंगे। अगर आपको फिश खाने के शौक़ीन हैं तो आपको यह डिश पक्का पसंद आएगी।

mani

पाक्नम
मणिपुर के लोग मछली चावल ज्यादा पसंद करते हैं। इस डिश को भी मछली से तैयार किया जाता है लेकिन यह देखने में यह बिल्कुल आलू की टिक्की या कबाब जैसी लगती है। यह डिश सॉस और चटनी के साथ सर्व की जाती है।

mani

सिगंजू
अगर आप मणिपुर गए हैं तो वहां का फेमस सलाद सिगंजू जरूर ट्राई करें। इस सलाद में गोभी, प्याज, कमल कटाई, गेंग्गू पत्ती और अदरक का मिक्सचर होता है। मणिपुर में यह सलाद आपको हर डिश के साथ जरूर सर्व की जाएगी।

changt hang

चामथोंग
चामथोंग मणिपुर की बेहद खास डिश है। यह डिश सूप जैसी होती है, इसे तैयार करने के लिए मौसमी सब्जियों को उबाला जाता है। इस डिश को चावल और मछली के साथ सर्व किया जाता है। 

morko

मोरोकक मेटपा
मोरोकक मेटपा मणिपुर की एक फेमस डिश है। यह टेस्टी और स्पाइसी चटनी प्याज और हरी मिर्च को मिलाकर तैयार की जाती है। इस चटनी को फ्राई व उबली हुई मछलियों के साथ खाया जाता है।

chahao

चाहाओ खीर
चाहाओ खीर मणिपुर की फेमस डेजर्ट है। यह खीर खास चावल, दूध और कुछ फ्रूटस को मिलाकर तैयार की जाती है। इसका रंग कुछ पर्पल कलर का होता है।

m

नगा थोंगवा
यह डिश नगा मछली से तैयार की जाती है और चावल के साथ परोसी जाती है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है तो अगर आप मणिपुर की यात्रा पर हैं तो इसका स्वाद चखना मत भूलियेगा। 

eroba

इरोम्बा 
स्थानीय मणिपुरी लोगों की पसंदीदा सामग्री से बना एक व्यापक रूप से पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है। इसे सब्जी, नमक और मसालों के साथ अचार, किण्वित नगारी मछली से बनाया जाता है। इसे हरे प्याज़ और हरा धनिया से सजाकर शोरबा के रूप में परोसा जाता है।

Share this story