Uttar Pradesh की इन 5 लोकेशन पर समर वेकेशन में बच्चों को ले जा सकते हैं घुमाने
उत्तर प्रदेश से हर साल लाखों लोग नौकरी की तलाश में शहरों की तरफ जाते हैं। अभी भी ऐसे लाखों लोग हैं, जो शहर में अपने पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं। ऐसे में उन्हें बच्चों की स्कूल की छुट्टियों के समय ही शहर जाने का मौका मिलता है। गर्मियों की छुट्टियों का बच्चों को इंतजार रहता है, क्योंकि वह अपने पूरे परिवार के साथ समय बिताते हैं। इसलिए इस ट्रिप को केवल समर वेकेशन नहीं कह सकते हैं, बल्कि भावनाओं की यात्रा कहते हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश जा रही हैं और बच्चों को घुमाने के लिए अच्छी जगहें खोज रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश की कुछ खास जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
श्रीराम जन्मभूमि घुमाने ले जाएं

इन गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप यूपी जा रहे हैं, तो आपको बच्चों को अयोध्या घुमाने लेकर जाना चाहिए। बच्चों को ऐसी जगहों पर लेकर जाने से वह भारतीय संस्कृति, धर्म और परंपराओं से परिचित होते हैं। राम मंदिर का निर्माण भारत के इतिहास का सबसे खास पल था। हर कोई यहां दर्शन के लिए जाना चाहता है, आप भी इस बार यहां जा सकती हैं। इस खूबसूरत मंदिर को बनाने के लिए आखिर भारत ने कितनी मेहनत की है और बच्चों को यह दिखाना चाहिए। इससे उन्हें समझ आएगा कि कैसे एक मंदिर के लिए भारत कई सालों से लड़ रहा था और आखिर यह कार्य सफल हुआ।
बनारस

बच्चों को आप बनारस भी घुमाने लेकर जा सकती हैं। क्योंकि, यह जगह भी ट्रिप प्लान करने के लिए बेस्ट है। उन्हें यहां बोटिंग करने का और ऊंट सवारी करने का भी मौका मिलेगा। घाट के पास वह घंटों समय बिता सकेंगे। यही कारण है कि बच्चों को यह जगह सबसे ज्यादा पसंद आने वाली है। अगर आप छुट्टियों में उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
आगरा

उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए आगरा का नाम कैसे भूला जा सकता है। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल देखने का सपना हर किसी का होता है। एक ऐसी जगह, जिसे बच्चे किताबों में देखते हैं, उसे अगर लाइव देखने का मौका मिल जाए, तो इससे अच्छा और क्या होगा। बच्चों के लिए यह जगह सुंदर और आकर्षित है, इसलिए आप यहां भी घूमने जा सकती हैं। यह यूपी की सबसे सुंदर जगहों में से एक माना जाता है।
इन जगहों के अलावा आप बच्चों को मथुरा-वृंदावन भी घुमाने लेकर जा सकती है। उत्तर प्रदेश की यह जगहें श्री कृष्ण की नगरी के लिए जानी जाती है। प्रयागराज और झांसी भी घूमने का प्लान बना सकती हैं।

