दिल्ली-NCR के 3 सबसे बड़े कृष्ण मंदिर, जहां जन्माष्टमी पर महाप्रसाद के साथ मिलती हैं ये चीजें


 
WhatsApp Channel Join Now

जन्माष्टमी पर हर साल लोग अपने पूरे परिवार के साथ श्री कृष्ण के दर्शन के लिए निकलते हैं। ऐसे में भक्त मंदिर से वापस आते हुए प्रसाद की भी उम्मीद लगाते हैं। दिल्ली में राधा-कृष्ण के ऐसे कई मंदिर है, जहां आपको प्रसाद के तौर पर धार्मिक सामग्री और सुविधाएं भी मिलती है। हालांकि, बहुत सारे भक्त होते हैं, इसलिए सबको मिलेगा, यह कहना मुश्किल है। अगर इस बार जनमाष्टमी पर आप भी मंदिर जाने का सोच रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली-NCR के फेमस और बड़े कृष्ण मंदिर के बारे में विस्तार से बताएंगे।

नोएडा सेक्टर 33 में स्थित इस्कॉन मंदिर, नोएडा

नोएडा के सेक्टर 33 में स्थित यह मंदिर कृष्ण भक्तों के बीच काफी फेमस है। इस मंदिर में आपको जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा के भी दर्शन हो जाएंगे। मंदिर परिसर में कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी तस्वीरें लगी है, जिसे देखना अच्छा लगता है।

मंदिर की सबसे खास बात, इसकी बनावट है, जो बाहर से बेहद खूबसूरत लगती है।
मंदिर में रोजाना भगवान का श्रृंगार बदला जाता है और उन्हें सुंदर कपड़े पहनाए जाते हैं।
जन्माष्टमी के मौके पर यहां खास धार्मिक कार्यक्रम और उत्सव मनाया जाता है।
लोकेशन- A-5, महाराजा अग्रसेन मार्ग, सेक्टर 33, नोएडा।
आप यहां नोएडा सेक्टर 18 और नोएडा सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन से पहुंच सकती हैं।

Delhi NCR Janmashtami temples

यहां मंदिर में Mahaprasadam की सुविधा है, जिसे बड़ी संख्या में भक्तों को परोसा जाता है। जन्माष्टमी के दिन प्रसाद की व्यवस्था और बांटने का समय भीड़ के हिसाब से बदल सकता है।

श्री श्री राधा पार्थसारथी मंदिर, दिल्ली

अगर आप दिल्ली में रहती हैं और यहां के सबसे बड़े कृष्ण मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहती हैं, तो आपको ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित इस्कॉन मंदिर जाना चाहिए। इस मंदिर को ही से श्री श्री राधा पार्थसारथी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना 1998 में हुई थी। यहां राधा-कृष्ण के साथ सीता-राम और लक्ष्मण-हनुमान के भी दर्शन होते हैं।

जन्माष्टमी पर यहां आपको कृष्ण जन्म उत्सव, आरती और कीर्तन का माहौल देखने को मिलेगा।
शाम की आरती के समय मंदिर का माहौल खास तौर पर भक्तिमय रहता है।
नेहरू प्लेस और कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन से यहां आ सकती हैं, दोनों वायलेट लाइन पर हैं।
लोकेशन- हरे कृष्ण हिल्स, संत नगर मेन रोड, ईस्ट ऑफ कैलाश।
मंदिर में पार्किंग की सुविधा भी मिलती है।

प्रसाद में सूजी का हलवा, पंचामृत और भगवान को चढ़ा हुए फूलों का हार भी मिल सकता है। भीड़ ज्यादा होती है, इसलिए यह मौका बहुत कम लोगों को मिल पाता है। 

Janmashtami celebration in Delhi

श्री श्री राधा दामोदर मंदिर, गुरुग्राम

गुरुग्राम का श्री श्री राधा दामोदर मंदिर सेक्टर 67 में स्थित है। साल 2022 में ही इसका उद्घाटन हुआ था, इसलिए यह दिखने में बेहद साफ और सुंदर लगता है। इसकी खासियत यह है कि मंदिर में धार्मिक वातावरण के साथ राजस्थानी वास्तुकला की झलक भी आपको देखने को मिलेगी।

इस मंदिर को बनाने में मकराना मार्बल का यूज किया गया है।
मंदिर परिसर में गोशाला और गोविंदा रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं भी हैं।
मंदिर में आरती और कीर्तन होते हैं, जिससे जन्माष्टमी के दौरान माहौल और भी खास हो जाता है।
मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण की भी बड़ी व्यवस्था है।
लोकेशन-: गुरुग्राम-सोहना रोड, बादशाहपुर, सेक्टर 67।
आप सेक्टर 55-56 मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकती हैं।
राजीव चौक से भी यहां बस लेकर आया जा सकता है।

Share this story