तेल की नहीं है जरूरत…इस बार बनाएं हींग वाला आम का अचार, देखें रेसिपी

WhatsApp Channel Join Now

गर्मी में कच्चे आम के सीजन में अगर अचार नहीं बनाया तो कुछ अधूरा सा लगता है. हमारे यहां दादी-नानी, मम्मियां और भाभियां कच्चे आम का अचार बनाती हैं जो 1 से लेकर 3-3 साल तक खराब नहीं होता है, लेकिन क्या आपने बिना तेल का आम का अचार खाया है. अगर नहीं तो इस बार इसे जरूर ट्राई करें. अगर आपने इसे बनाकर खा लिया तो आप इसे बिना तेल के चटपटे हींग के स्वाद वाले आम के अचार के दीवाने हो जाएंगे. यह बिना तेल वाला कच्चा आम का अचार न केवल बहुत स्वादिष्ट लगता है, बल्कि हल्का होता है और पेट के लिए फायदेमंद रहता है. इसे आप बिना किसी झिझक के अपने डेली खाने के साथ एड कर सकते हैं.अच्छी बात ये हैं कि ये अचार लंबे समय तक चलता है.गर्मियों में आने वाले फलों में आम ज्यादातर लोगों का फेवरेट होता है. इसे कच्चा और पका हुआ दोनों तरह से खाना पसंद किया जाता है. स्वाद के साथ ही कई पोषक तत्वों से भरपूर कच्चा आम गर्मियों में लू से बचाए रखने में मदद करता है. फिलहाल जान लेते हैं तेल के बिना बनने वाले कच्चे आम के अचार की रेसिपी.

क्या चाहिए इनग्रेडिएंट्स
आपको ये अचार बनाने के लिए बहुत ज्यादा इनग्रेडिएंट्स नहीं चाहिए होंगे. 5 किलो कच्चे आम के साथ लें 200 ग्राम या फिर जरूरत के मुताबिक नमक, 10 ग्राम शुद्ध हींग, 1 छोटा चम्मच हल्दी और 100 ग्राम कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर.

Aam Ka Achar

अचार बनाने का तरीका
सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धोकर किसी कपड़े से पोंछकर सुखा लें.
दूसरा स्टेप है कि सारे आम छीलकर आप लंबाई में काट लें और फिर इसमें अच्छी तरह से नमक मिला दें.
नमक से मेरिनेट किए इन कच्चे आमों को ढककर 24 घंटे के लिए रख दें ताकि पानी निकल जाए.Aam Ka Achar
24 घंटे पूरे हो जाने के बाद, आम के टुकड़ों को आपके 2 से 3 घंटे धूप में सुखा लें.
आम से जो पानी निकला है उसे फेंकना नहीं है बल्कि इसे आप एक साफ कांच के जार में डाल दें.
इसी आम के पानी में से 1 कप निकाल लें और उसमें हींग को एड करके अच्छी तरह घुलने तक मिलाना है.
धूप में सुखाए गए आम के टुकड़ों को किसी बड़े बर्तन में डालें और उसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और हींग का पानी डालकर मिलाएं.
अब एक साफ साफ कांच का जार लेकर उसमें ये आम डाल दें और बचा हुआ आम का पानी भी ऊपर से एड कर दें.
जार के ढक्कन को कसकर बंद करें और इसे किसी ठंडी जगह पर रखें. ये धीरे-धीरे पककर तैयार हो जाएगा.
अचार के प्रो टिप्स करें नोट
इस अचार के स्वाद को और भी बेहतरीन बनाने और लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए जरूरी है कि हींग शुद्ध होनी चाहिए. जरूरी है कि आप इसे किसी विश्वसनीय जगह से ही खरीदें. अचार को निकालने के लिए हमेशा साफ चम्मच का यूज करें. हाथ से अचार न निकालें, अगर आप इसे सही तरह से स्टोर करके रखते हैं तो ये 2 से 3 साल तक खराब नहीं होता है.

Share this story